गुजरात के भरूच जिले में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में रविवार सुबह भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयानक थी कि इसकी लपटें दूर से देखी जा सकती थीं और चारों तरफ घना काला धुआं फैल गया। यह घटना भरूच जिले के पानौली जीआईडीसी इलाके में स्थित (horrific fire in chemical factory) संघवी ऑर्गेनिक्स प्राइवेट लिमिटेड नामक केमिकल फैक्ट्री में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग सुबह करीब 8 बजे लगी।
आग लगने की खबर मिलते ही, स्थानीय प्रशासन हरकत में आया और तुरंत 15 से ज्यादा दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकलकर्मी आग बुझाने में पूरी ताकत लगा रहे हैं, लेकिन फैक्ट्री में मौजूद रसायनों के कारण आग पर काबू पाना बेहद चुनौतीपूर्ण हो रहा है।
इसे भी पढ़ें – यूसुफ पठान की संपत्ति पर बुलडोजर एक्शन का खतरा, 13 साल पुराने मामले में कोर्ट से झटका
आग के कारण फैल रहे जहरीले धुएं से आसपास के गांवों और औद्योगिक क्षेत्र में दहशत फैल गई। एहतियात के तौर पर, प्रशासन ने आसपास के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया है। राहत की बात यह है कि इस हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
horrific fire in chemical factory – मौके पर पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की एक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है, जो इस आग से होने वाले पर्यावरणीय प्रभावों की जांच कर रही है। आग के कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया जा सकता है।

