Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विश्व स्तनपान सप्ताह: स्तनपान शिशु का पहला टीका है – डॉ. संदीप कौशिक
    • जबलपुर: मुंह के कैंसर ऑपरेशन में भारी चूक! गाल के अंदर डॉक्टर ने लगाई ठुड्डी की स्किन, पीड़ित ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप
    • हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार
    • ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा “बाय” और लिखा मार्मिक सुसाइड नोट
    • मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने से मौत
    • प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार ने भेजा नोटिस का जवाब
    • इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमोशन
    • मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छिड़ा राजनीतिक घमासान
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, August 7
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » मनसा देवी भगदड़ में घायल महिला की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; मरने वालों की संख्या बढ़ी

    मनसा देवी भगदड़ में घायल महिला की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; मरने वालों की संख्या बढ़ी

    July 30, 2025 उत्तराखण्ड 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    उत्तराखंड के हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में बीते रविवार को भगदड़ मचने से जो हादसा हुआ था, उसने प्रदेश समेत पूरे देश के लोगों को झकझोर कर रख दिया था. इसी हादसे में घायल एक महिला ने एम्स ऋषिकेश में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है. महिला की मौत के साथ ही हादसे में मरने वालों की संख्या भी बढ़ गई है. मृतक महिला (death of injured woman) की पहचान फूलमती के रूप में की गई है.

    मृतक महिला 55 साल की थी. फूलमती के शरीर पर कई चोटें आईं थी. फूलमती उत्तर प्रदेश के बाराबंकी की रहने वाली थीं. हादसे में वो घायल हो गई थीं और उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल से ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया था. एम्स में वह वेंटीलेटर सपोर्ट पर थीं. बुधवार यानी आज सुबह उनकी मौत हो गई.

    इसे भी पढ़ें – कुंभ मेला, मनसा देवी मंदिर हादसा…हरिद्वार में 113 साल में भगदड़ ने छीनीं कई जिंदगियां

    जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने महिला की मौत की पुष्टि की है. महिला की मौत के साथ हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर अब नौ हो गई है. एम्स प्रशासन के अनुसार, अभी भी एम्स में पांच मरीज भर्ती हैं. जिसमें दीक्षा और उनकी चार साल की बेटी आकांक्षी निवासी रामपुर उत्तर प्रदेश को वेटिलेंटर सपोर्ट पर रखा गया है, जबकि दो अन्य को आक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है.

    death of injured woman – गौरतलब है कि बीते रविवार को हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर मार्ग पर भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया था. इस भगदड़ में आठ लोगों की जान चली गई थी, जबकि कई लोग बुरी तरह तरह से जख्मी हुए थे. दरअसल, मंदिर की चढ़ाई कर रहे श्रद्धालुओं के बीच किसी ने अफवाह फैला दी कि करंट आ रहा है. इसके बाद श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, मसूरी के लक्ष्मणपुरी में अवैध नमाज स्थल पर चला बुलडोजर

    हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियों की मौत

    जंतर-मंतर पहुंचे निलंबित सिपाही शेर सिंह का नया वीडियो वायरल, अधिकारियों द्वारा ‘हिस्ट्रीशीटर’ बताए जाने पर बिफरे

    रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, शिल्ली के पास भूस्खलन से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे बंद

    देहरादून में 16 करोड़ का नया पुल पहली ही बारिश में धंसा! 16 दिनों में खुला भ्रष्टाचार? वाहनों की आवाजाही बंद

    ‘देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर’, राहुल गांधी का उत्तराखंड की BJP सरकार पर बड़ा हमला

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.