आज मैनपुरी में राजनैतिक गर्मी पूरे सबाब पर होगी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज मैनपुरी आएंगे और करहल विधानसभा सीट के लिए पार्टी प्रत्याशी के रूप में नामांकन करेंगे। उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव, प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी साथ होंगे। इसके अलावा प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी पूरे दिन मैनपुरी में भाजपा के चुनावी प्रचार का हिस्सा बनेंगे। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नामांकन की तैयारियां सैफई में रविवार को देर रात तक होती रहीं। अखिलेश के लिए चार नामांकन पत्र खरीदे गए हैं। लेकिन अखिलेश चार के स्थान पर तीन सेटों में नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। अखिलेश रविवार की शाम को ही सैफई पहुंच गए थे। वह सोमवार को सैफई से सुबह 10 बजे मैनपुरी के लिए रवाना होंगे। सैफई से वाया कार द्वारा अखिलेश करहल होते हुए मैनपुरी आएंगे। उनके साथ बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, मैनपुरी के पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव भी होंगे। अखिलेश पार्टी कार्यालय में भी जाएंगे। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नामांकन की तैयारियां सैफई में रविवार को देर रात तक होती रहीं। अखिलेश के लिए चार नामांकन पत्र खरीदे गए हैं। लेकिन अखिलेश चार के स्थान पर तीन सेटों में नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। अखिलेश रविवार की शाम को ही सैफई पहुंच गए थे। वह सोमवार को सैफई से सुबह 10 बजे मैनपुरी के लिए रवाना होंगे। सैफई से वाया कार द्वारा अखिलेश करहल होते हुए मैनपुरी आएंगे। उनके साथ बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, मैनपुरी के पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव भी होंगे। अखिलेश पार्टी कार्यालय में भी जाएंगे। प्रशासन अलर्ट मोड पर
पूर्व सीएम और डिप्टी सीएम के मैनपुरी कार्यक्रम के चलते जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। कलक्ट्रेट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। करहल से मैनपुरी होकर कलक्ट्रेट तक के मार्ग पर विशेष सुरक्षा इंतजाम रहेंगे। अखिलेश यादव दोपहर 12 बजे से एक बजे के बीच नामांकन करेंगे। इसके बाद वह वापस सैफई जाएंगे। डिप्टी सीएम भी डोर टू डोर भ्रमण करेंगे। शहर में सुरक्षा के इंतजाम कड़े किए गए हैं।
Trending
- हरियाणा में 11 कमल के फूल खिलाने का करेंगे काम : सीएम नायब सैनी
- पंजाब में BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA सुखपाल नन्नू ने ‘आप’ में हुए शामिल
- सीएम केजरीवाल ने अमित शाह पर साधा निशाना, कहा- क्या AAP को वोट देने वाले लोग पाकिस्तानी हैं?
- सात्विक और चिराग की जोड़ी ने फिर हासिल किया BWF रैंकिंग में पहला स्थान
- कांग्रेस प्रत्याशी ने ढोल बजा मांगे वोट, लोगों को भा रहा ये अनोखा अंदाज
- Sambit Patra भगवान जगन्नाथ को बताया पीएम मोदी का भक्त, बाद में मांगी माफी
- बिहार के बेगूसराय में गंगा नदी में डूबने से पांच की मौत, मुंडन संस्कार में भाग लेने गए थे सभी
- Rashifal 21 May : कैसा रहेगा आपका दिन, जानें अपनी राशि का पूरा ब्यौरा