Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विश्व स्तनपान सप्ताह: स्तनपान शिशु का पहला टीका है – डॉ. संदीप कौशिक
    • जबलपुर: मुंह के कैंसर ऑपरेशन में भारी चूक! गाल के अंदर डॉक्टर ने लगाई ठुड्डी की स्किन, पीड़ित ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप
    • हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार
    • ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा “बाय” और लिखा मार्मिक सुसाइड नोट
    • मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने से मौत
    • प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार ने भेजा नोटिस का जवाब
    • इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमोशन
    • मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छिड़ा राजनीतिक घमासान
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, August 7
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » उत्तराखंड का ये मंदिर बना वेडिंग डेस्टिनेशन, 4 महीने में हुईं 500 शादियां…

    उत्तराखंड का ये मंदिर बना वेडिंग डेस्टिनेशन, 4 महीने में हुईं 500 शादियां…

    May 8, 2025 उत्तराखण्ड 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    आज कल देश में डेस्टीनेशन वेडिंग का चलन बढ़ा है. देशभर के राज्यों में कई वेडिंग डेस्टीनेशन हैं, जहां प्रेमी जोड़े जाकर शादियां करते हैं. पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में एक मंदिर है. इस मंदिर (temple became wedding destination) का नाम है त्रिजुगीनारायण. ये मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है. बताया जाता है कि यहीं पर भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था. अब ये मंदिर वैश्विक वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है.

    temple became wedding destination – यहां जोड़े संनातन रीति-रिवाजों से शादी करने के लिए आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि जब शादियों का सीजन होता है, तो यहां हर महीने 100 से अधिक शादियां होती हैं. डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए उत्तराखंड की ब्रांडिंग खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई अवसरों पर कर चुके हैं. ये पीएम की ब्रांडिंग का ही असर है, जो त्रिजुगीनारायण मंदिर में नजर आ रहा है.

    अप्रैल तक हो चुके हैं 500 विवाह

    मंदिर में लोग देश-विदेश से डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए आ रहे हैं.इससे होटल कारोबारियों, पुजारियों, वेडिंग प्लानर, मांगल टीमों समेत अन्य लोगों को काम मिल रहा है. इलाके की एक वेडिंग प्लानर ने बताया कि सिंगापुर में काम करने वाली एक डॉक्टर सात मई को यहां शादी करने के लिए पहुंची हैं. इसके लिए 9 मई तक उन्होंने जीएमवीएन टीआरएच बुक किया है. इस साल अप्रैल माह तक ही यहां करीब 500 विवाह हुए हैं. वहीं पिछले साल यहां 600 विवाह हुए थे.

    वैदिक परंपराओं से कराया जाता है विवाह

    मंदिर के पुजारी सच्चिदानंद ने बताया कि यहां आने वालों का वैदिक परंपराओं से विवाह कराया जाता है. इसके लिए पहले से रजिस्ट्रेशन किया जाता है. सात फेरों के लिए मंदिर परिसर में ही वेदी बनाई गई है. इसके बाद अखंड ज्योति के साथ पग फेरे होते हैं. माता-पिता या अभिभावकों मौजूद रहते हैं, तभी विवाह कराया जाता है. इसके अलावा अन्य सभी कार्यक्रम पास के होटल और रिजॉर्ट में आयोजित किए जाते हैं.

     

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, मसूरी के लक्ष्मणपुरी में अवैध नमाज स्थल पर चला बुलडोजर

    हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियों की मौत

    जंतर-मंतर पहुंचे निलंबित सिपाही शेर सिंह का नया वीडियो वायरल, अधिकारियों द्वारा ‘हिस्ट्रीशीटर’ बताए जाने पर बिफरे

    रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, शिल्ली के पास भूस्खलन से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे बंद

    देहरादून में 16 करोड़ का नया पुल पहली ही बारिश में धंसा! 16 दिनों में खुला भ्रष्टाचार? वाहनों की आवाजाही बंद

    ‘देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर’, राहुल गांधी का उत्तराखंड की BJP सरकार पर बड़ा हमला

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.