Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘वंदे मातरम’ का अपमान अब अपराध! राज्यसभा में बिल पास; कांग्रेस के वॉकआउट पर नित्यानंद राय का तीखा हमला
    • “पैलेट गन के दावे पूरी तरह झूठे”: जंतर-मंतर हिंसा पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, RAF और DCP पर लगे आरोपों को नकारा
    • जींद-सोनीपत हाइड्रोजन ट्रेन की चौंकाने वाली रिपोर्ट: कमाई से 12 गुना ज्यादा है संचालन खर्च, रोजाना हो रहा भारी घाटा
    • संसद में बोले दीपेंद्र हुड्डा: ‘फास्ट ट्रैक कोर्ट भाजपा का नया जुमला’, Gen-Z और देश के युवाओं की अहिंसक लड़ाई को सराहा
    • कॉमनवेल्थ गेम्स में चमकीं भारतीय सेना की मुक्केबाज साक्षी चौधरी, 51 किग्रा वर्ग में जीत के साथ रचा इतिहास
    • पंचकूला में CM नायब सैनी ने बांटे नियुक्ति पत्र, 11.5 सालों में 1.83 लाख से अधिक युवाओं को मिलीं सरकारी नौकरियां
    • हरियाणा कांग्रेस का संगठन मजबूती अभियान! प्रभारी संजय दत्त और राव नरेंद्र सिंह करेंगे 5 जिलों का दौरा
    • रांची में दिल्ली के जंतर-मंतर जैसा छात्र आंदोलन! JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों अभ्यर्थी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, July 30
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » शांति छोड़िए, यूक्रेन को फिर से पटरी पर लाने में लगेंगे 45 लाख करोड़ रुपए

    शांति छोड़िए, यूक्रेन को फिर से पटरी पर लाने में लगेंगे 45 लाख करोड़ रुपए

    March 19, 2025 विदेश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    रूस-यूक्रेन युद्ध ने न केवल यूक्रेन के बुनियादी ढांचे को तहस-नहस कर दिया है, बल्कि इसकी आर्थिक स्थिति भी पूरी तरह से चरमरा गई है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस संकट (Ukraine back on track) का समाधान खोजने के लिए दोनों देशों से शांति वार्ता की. तब जाकर सीजफायर के एक अस्थाई समझौते पर बात बनी है.

    Ukraine back on track – जिसके बाद यूक्रेन के पुनर्निर्माण की चर्चा भी तेज़ हो गई है. वर्ल्ड बैंक की एक रिपोर्ट कहती है कि यूक्रेन को फिर से पटरी पर लाने के लिए लगभग 45 लाख करोड़ रुपए की जरूरत होगी. यह राशि यूक्रेन की वर्तमान आर्थिक क्षमता से तीन गुना अधिक है.लेकिन एक सवाल बार-बार उठ रहा है कि युद्ध में जो विनाश हुआ, उसकी भरपाई के लिए 45 लाख करोड़ रुपए कहां से आएंगे?

    तीन साल में यूक्रेन कितना हुआ तबाह

    वर्ल्ड बैंक और अन्य संस्थाओं के अनुमान के अनुसार, यूक्रेन को फिर से अपनी पूर्व स्थिति में लाने के लिए लगभग 45 लाख करोड़ रुपए की आवश्यकता होगी. यह राशि यूक्रेन की वर्तमान आर्थिक क्षमता से तीन गुना अधिक है, जिससे साफ साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि युद्ध के दौरान हुआ नुकसान कितना बड़ा है. यूक्रेन के ऊर्जा क्षेत्र को भारी नुकसान हुआ है. रिपोर्ट के अनुसार, रूसी हमलों की वजह से यूक्रेन के ऊर्जा क्षेत्र को पिछले एक साल में 70% अधिक नुकसान हुआ है. पिछले साल फरवरी 2024 तक यूक्रेन को 486 अरब डॉलर का नुकसान हुआ था. हालांकि एक साल की तबाही ने इसी नुकसान को 524 अरब डॉलर कर दिया है.

    कहां कहां हुआ सबसे ज्यादा नुकसान?

    यूक्रेन के बुनियादी ढांचे को सबसे ज्यादा नुकसान आवास, परिवहन, ऊर्जा, वाणिज्य और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में हुआ है. वर्ल्ड बैंक और अन्य रिपोर्टों के अनुसार, इस युद्ध ने न केवल फिजिकल स्टरक्चर को नुकसान पहुंचाया है, बल्कि लाखों लोगों के जीवन और उनकी कमाई पर भी गंभीर प्रभाव डाला है.

    रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन के लगभग 13% घर पूरी तरह से नष्ट हो चुके हैं, जिससे करीब 25 लाख से अधिक परिवार प्रभावित हुए हैं. इसके अलावा, ऊर्जा क्षेत्र में तबाही ने देश की ऊर्जा आपूर्ति को भी गंभीर रूप से प्रभावित किया है.

    यूक्रेन के विकास के लिए एक नई रणनीति

    इस अस्थाई शांति समझौते के बाद, यूक्रेन के सहयोगी देशों ने एक नई रणनीति पर काम करना शुरू किया है. यूरोपीय संघ के नेताओं का मानना है कि रूस की 25 लाख करोड़ रुपए की जब्त की गई संपत्तियों का इस्तेमाल यूक्रेन के पुनर्निर्माण के लिए किया जा सकता है. रूस की इन संपत्तियों का बड़ा हिस्सा सरकारी बॉन्ड्स के रूप में रखा गया था, जिन्हें अब विभिन्न देशों के बैंकिंग संस्थानों में जमा किया गया है. इन संपत्तियों से मिलने वाले ब्याज का एक हिस्सा पहले ही यूक्रेन को सहायता देने के लिए इस्तेमाल किया जा चुका है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    PoK चुनाव: PML-N ने जीतीं 9 सीटें, बिलावल की PPP को 4 पर संतोष; धांधली के आरोपों के बीच मरियम नवाज ने घेरा

    PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग

    रूस-यूक्रेन युद्ध में भीषण पलटवार, जपोरिज्जिया में 12 और सुमी में 3 लोगों की मौत से बढ़ा तनाव

    ब्लैक सी में कमर्शियल जहाज पर हमला, भारतीय नाविक की मौत; भारत सरकार ने जताई सख्त नाराजगी

    US Iran Conflict: अमेरिका के लगातार हमलों से दहला ईरान, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ट्रंप ने दी बड़ी चेतावनी

    वांगचुक के समर्थन में अमेरिका और यूरोप में प्रदर्शन, NEET विवाद पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.