Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पीएम मोदी ने पहली बार राज्यसभा सांसद बने 36 बीजेपी नेताओं से की मुलाकात, दिया ‘वर्तमान में जीने’ का गुरुमंत्र
    • संसद का गतिरोध बरकरार: रिजिजू ने मांगा सहयोग, राहुल गांधी बोले— “अमित शाह के बयान के बिना नहीं चलेगा सदन”
    • सुंदरगढ़ भूमि विवाद: बिना ग्रामसभा की सहमति 12 गांवों की जमीन पर कब्जा, आप सांसद संजय सिंह ने संसद में दिया नोटिस
    • राहुल गांधी की छात्रों के साथ पीसी: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर और जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों ने खोले बड़े राज
    • अररिया में सनसनीखेज खुलासा: पड़ोसियों को फंसाने के लिए मां-बहन ने की बेटी की हत्या! पिता के बयान से खुली पोल
    • शामली में पुलिस एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी फुरकान ढेर! कैराना पलायन का था मास्टरमाइंड, एक सिपाही को लगी गोली
    • संत कबीर नगर: 21 साल की शादी और 5 बच्चों के बाद पत्नी को हुआ प्यार, पति ने खुद मंदिर में रचाई प्रेमी से शादी
    • अखिलेश यादव का नया नारा: “PDA में P का मतलब पंडित भी”, जनेश्वर मिश्र जयंती से भाजपा पर साधा बड़ा निशाना
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, August 5
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » फिल्मों और डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए उत्तराखंड को चुनें, यहां अब कोई भी सीजन ऑफ सीजन नहीं: मोदी

    फिल्मों और डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए उत्तराखंड को चुनें, यहां अब कोई भी सीजन ऑफ सीजन नहीं: मोदी

    March 6, 2025 उत्तराखण्ड 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    उत्तराखंड के हर्षिल में पीएम मोदी ने गंगा मैया और भारत माता की जय के साथ संबोधन शुरू किया. पीएम मोदी ने कहा कि आपसे मिलकर धन्य हो गया हूं. जनसभा को संबोधित करते हुए (choose Uttarakhand for films and destination wedding) पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड की ये भूमि, हमारी देवभूमि आध्यात्मिक ऊर्जा से भरी हुई है. चारों धामों और अनंत तीर्थों से धन्य, जीवनदायिनी मां गंगा के इस शीतकालीन स्थल पर आकर मुझे अच्छा लग रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड में कोई भी सीजन ऑफ नहीं रहेगा, इसलिए लोग फिल्म की शूटिंग और डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए उत्तराखंड को चुनें.

    पीएम मोदी ने माणा गांव में कुछ दिन पहले हुई दुर्घटना पर दुख जताया. उन्होंने दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जाहिर की. संकट की इस घड़ी में देश ने जो एकजुटता दिखाई है, उससे पीड़ित परिवारों को बहुत हौसला मिला है. पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाना हमारा लक्ष्य है. उत्तराखंड विकास के नए लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है.

    हर सीजन में ऑन सीजन रहेगा

    इस राज्य के लिए कई बड़े फैसले हमारी सरकार ने किए हैं. डबल इंजन सरकार मिलकर काम कर रही है. प्रधानमंत्री ने कहा कि हर सीजन में ऑन सीजन उत्तराखंड रहेगा. उन्होंने कहा कि मां गंगा ने मुझे बुलाया है. मुझे लगता है कि मां गंगा ने मुझे गोद ले लिया है. फिल्म की शूटिंग के लिए उत्तराखंड सबसे ज्यादा फेवरेट जगह बन सकती है.

    choose Uttarakhand for films and destination wedding – उन्होंने कहा कि देशवासियों को शायद पता होगा कि 1962 में जब चीन ने भारत पर आक्रमण किया, तब हमारे ये दो गांव खाली कर दिए गए थे. उसे लोग भूल गए होंगे, लेकिन हम नहीं भूल सकते हैं. हमने उन दो गांवों को फिर से बसाने का अभियान चलाया है और बहुत बड़ा टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं.

    पीएम मोदी ने कहा कि अभी कल ही केंद्रीय कैबिनेट ने केदारनाथ रोपवे प्रोजेक्ट और हेमकुंड रोपवे प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है. केदारनाथ रोपवे बनने के बाद जो यात्रा 8 से 9 घंटे में पूरी होती है, अब उसे लगभग 30 मिनट में पूरा कर लिया जाएगा. इससे बुजुर्गों, बच्चों के लिए केदारनाथ यात्रा और सुगम हो जाएगी. कंटेंट क्रिएटर के बीच कंपटीशन कराए जाने से उत्तराखंड के टूरिज्म का प्रचार-प्रसार तेजी से होगा.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, मसूरी के लक्ष्मणपुरी में अवैध नमाज स्थल पर चला बुलडोजर

    हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियों की मौत

    जंतर-मंतर पहुंचे निलंबित सिपाही शेर सिंह का नया वीडियो वायरल, अधिकारियों द्वारा ‘हिस्ट्रीशीटर’ बताए जाने पर बिफरे

    रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, शिल्ली के पास भूस्खलन से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे बंद

    देहरादून में 16 करोड़ का नया पुल पहली ही बारिश में धंसा! 16 दिनों में खुला भ्रष्टाचार? वाहनों की आवाजाही बंद

    पेपर लीक के खिलाफ संसद में आएगा सख्त बिल, फास्ट-ट्रैक कोर्ट और कड़े प्रावधानों को लेकर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.