Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री नायब सैनी बने असम बीजेपी के सह-प्रभारी, विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय नेतृत्व का फैसला
    • Nitesh Rane Relief : नितेश राणे को बड़ी राहत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने जेल की सजा पर लगाई रोक
    • Rahul Gandhi on Election Results: असम-बंगाल में हार के बाद भड़के राहुल गांधी; बोले- ‘चुनाव और संस्थाएं चोरी हो गईं’
    • क्या मुंबई इंडियंस अभी भी पहुंच सकती है प्लेऑफ में? जानिए बाकी 4 मैचों का पूरा गणित
    • बंगाल के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! भाजपा की जीत के बाद लागू होगा नया वेतनमान?
    • Flipkart Sasa Lele Sale: सस्ते में मिल रहे हैं धांसू स्मार्टफोन्स; iPhone 17 से लेकर Galaxy S25 तक के दाम गिरे
    • Lemon Storage Tips: नींबू को स्टोर करने का गजब तरीका; 3 हफ्ते तक नहीं खरीदने की पड़ेगी जरूरत
    • मुख्यमंत्री भगवंत मान की आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात; बागी सांसद भी दिल्ली में मौजूद
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, May 5
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » कहां से आया डंकी रूट वाला Donkey शब्द? इस राज्य से है कनेक्शन

    कहां से आया डंकी रूट वाला Donkey शब्द? इस राज्य से है कनेक्शन

    February 7, 2025 हरियाणा 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    अमेरिका से निर्वासित किए गए 104 भारतीय प्रवासियों (Indians Deport From America) को लेकर अमेरिकी सैन्य विमान सी-17 ग्लोबमास्टर बुधवार दोपहर अमृतसर पहुंचा. जानकारी के मुताबिक, विमान से उतरे लोगों में 72 पुरुष, 19 महिलाएं और 13 बच्चे थे. इनमें से 30 लोग अकेले पंजाब के निवासी बताए गए. ये सभी डंकी रूट (Donkey Route) से अमेरिका पहुंचे थे. आखिर क्या है ये डंकी रूट. कहां से से (Dunky Route) यह शब्द आया, चलिए जानते हैं.

    इसे भी पढ़ें – 182 दिन तक एजेंट-माफियाओं का टॉर्चर… करंट लगाया, पेशाब से नहलाया; Donkey Route में खुशप्रीत ने क्या-क्या झेला?

    अवैध तरीके विदेश जाने के लिए जो रास्त अपनाया जाता है उसे डंकी रूट कहते हैं. डंकी शब्द पंजाबी भाषा के ‘डुंकी’ से आया है, जिसका अर्थ एक स्थान से दूसरे स्थान पर कूदना होता है. सीमा नियंत्रण से बचने के लिए यह एक जोखिम भरी और लंबी यात्रा होती है. इसमें खराब मौसम, भूख, बीमारी, दुर्व्यवहार और कभी-कभी मौत का भी सामना करना पड़ता है.

    Dunky Route – इस रूट से विदेश यात्रा करने वालों को मानव तस्करों को अच्छी खासी रकम चुकानी पड़ती है. यह रकम लाखों में होती है. दिसंबर 2023 में डंकी रूट तब सुर्खियों में आया था जब फ्रांस ने दुबई से निकारागुआ जा रहे 303 भारतीय यात्रियों वाले एक चार्टर विमान मानव तस्करी के संदेह में रोक दिया था. इनमें से ज्यादातर को वापस भारत भेज दिया गया था.

    फरवरी 2024 में न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने डंकी रूट से अमेरिका जाने वाले भारतीयों के बारे में एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी. रिपोर्ट के मुताबिक, जो डंकी रूट अपनाकर अमेरिका गए थे, उनके परिवारों ने बताया था कि मानव तस्कर दिल्ली और मुंबई से प्रवासियों को टूरिस्ट वीजा पर यूएई ले जाते हैं. वहां से उन्हें वेनेजुएला, निकारागुआ और ग्वाटेमाला जैसे लैटिन अमेरिका के कई ट्रांजिट बिंदुओं से होकर अमेरिका-मेक्सिको सीमा तक पहुंचाया जाता है.अवैध तरीके से बॉर्डर पार करते हुए अगर लोग किसी मुसीबत में फंस जाएं तो दलाल उसे छोड़कर भाग निकलते हैं.

    जान पर बन आती है बात

    डंकी रूट से जाने वाले कई लोगों को भारी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ता है, वहीं कुछ को अपनी जान तक गंवानी पड़ती है. खतरनाक मार्गों, बर्फीले पहाड़ों, जंगलों और रेगिस्तानों के जरिये ये लोग अमेरिका तक पहुंचने की कोशिश करते हैं. कई बार प्रवासियों को डिटेंशन सेंटर्स में बंद कर दिया जाता है या फिर उन्हें वापस भेज दिया जाता है.

    किन राज्यों के लोग सबसे ज्यादा हो रहे प्रभावित?

    पंजाब, हरियाणा , गुजरात और पश्चिम उत्तर प्रदेश के अलावा केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के लोग भी बड़ी संख्या में इस रूट से जाने की कोशिश कर रहे हैं. पश्चिमी देशों में रोजगार और बेहतर जीवन की उम्मीद में लोग अपनी जमा पूंजी खर्च कर इस खतरनाक रास्ते को अपनाते हैं.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    मुख्यमंत्री नायब सैनी बने असम बीजेपी के सह-प्रभारी, विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय नेतृत्व का फैसला

    नगर निकाय चुनाव में हर जगह खिलेगा ‘कमल’; सीएम सैनी ने दिया ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार का नारा

    मानवाधिकार आयोग का कड़ा फैसला; हरियाणा के हर जिले में सरकारी शव वाहन अनिवार्य

    आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सालों से रेप कर रहा था एक्स बॉयफ्रेंड; पति को पता चला तो खुला राज

    पंचकूला पुलिस की दिल्ली में बड़ी रेड; फर्जी कॉल सेंटर के जरिए लाखों लूटने वाला गैंग दबोचा

    अंबाला में पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़; गोली लगने से राहगीर की मौत, इलाके में तनाव

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.