Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस में छिपा था आरोपी
    • चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैनिकों की हुई थी मौत
    • Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया किनारा
    • सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नवजात को मिला जीवनदान
    • कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने बाइक की EMI के लिए उतारा मौत के घाट
    • पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्पण केंद्र; 41 टन कपड़े जमा
    • उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौरान की घोषणा
    • रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पति और देवर समेत 3 गिरफ्तार
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, September 15
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » विदेश में नौकरी के नाम पर कैसे जाल में फंसते हैं लोग, क्या-क्या लगाते हैं दांव पर? डंकी रूट वाले JOB की काली कहानी

    विदेश में नौकरी के नाम पर कैसे जाल में फंसते हैं लोग, क्या-क्या लगाते हैं दांव पर? डंकी रूट वाले JOB की काली कहानी

    February 6, 2025 देश 5 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    शाहरुख खान की साल 2023 में आई फिल्म “डंकी” आपने देखी है, तो आप ये अच्छे से जानते होंगे कि आखिर “डंकी” क्या होता है. डंकी का अर्थ गधा नहीं, बल्कि ऐसे रूट क नाम है, जिसका सहारा लेकर लोगों को अवैध तरीके से किसी दूसरे देश भेजने का काम किया जाता है. फिल्म में न सिर्फ विदेश जाने, बल्कि वहां पहुंचकर (Job Trap) उनका क्या हाल होता है. ये भी दिखाया गया है.

    इसे भी पढ़ें – अचानक क्यों बंद हो गई प्रेमानंद महाराज की रात में निकलने वाली यात्रा? सामने आई वजह

    “डंकी” महज कोई फिल्म नहीं थी बल्कि एक हकीकत थी, जिसकी साफ तस्वीर सामने आ रही है. अमेरिका ने 104 अवैध अप्रवासियों को देश से डिपोर्ट कर दिया है और भारत भेज दिया है. इनमें से कई लोग ऐसे हैं, जिन पर लाखों का कर्जा है और हजारों किलोमीटर भूखे-प्यासे पैदल चलकर अमेरिका पहुंचे थे. इनकी कहानियां एक पल को आंखों में आंसू ला देती हैं और एक पल को लगता है, ऐसी भी क्या मजबूरी थी!

    हथकड़ियां डालकर वापस भेजा

    104 अवैध प्रवासियों को सैन्य विमान में हाथों में हथकड़ियां डालकर वापस भेज दिया. ये लोग डंकी रूट से अमेरिका गए थे. डंकी रूट से विदेश जाने के लोग लाखों रुपये खर्च करते हैं. इस आस पर की वह विदेश में जाकर अच्छा पैसा कमाएंगे और अपनी आने वाली जिंदगी को बेहतर कर सकेंगे, लेकिन कई बार विदेश जाने के नाम पर लोगों को ठग लिया जाता है.

    बड़े-बड़े ख्वाब दिखाए जाते हैं

    विदेश में लाखों की नौकरी का मौका… इसी तरह कई बार लोगों को जाल में फंसाया जाता है. उन्हें बड़े-बड़े ख्वाब दिखाए जाते हैं. उनसे कहा जाता है कि उन्हें विदेश में लाखों रुपये की नौकरी लगेगी. लोग जाल में फंस जाते हैं और अपने लाखों रुपये ठगों को देते हैं. कई बार तो ऐसा होता है कि लोगों को विदेश भेजने के नाम पर उनसे पैसे लिए जाते हैं और फिर विदेश भी नहीं भेजा जाता.

    मिट्टी में मिल जाते हैं लोगों के सपने

    विदेश जाने के लिए लोग कई तरह के जतन करते हैं. सिर्फ इस उम्मीद पर की वह विदेश जाकर अच्छी कमाई करके अपनी आने वाली जिंदगी को संवार सकें और इसी चक्कर में वह फंस जाते हैं. विदेश जाने के लिए लोग मुश्किल से पैसे इकट्ठा करते हैं. लोग अपने खेत बेच देते हैं. कई बार अपने घर गिरवी रख देते हैं. अपने गहने बेच देते हैं. जानने वालों से कर्ज लेते हैं और बैंक से लोन भी लेते हैं, लेकिन जब उनके साथ धोखा होता है तो उनके संजोए सारे सपने मिट्टी में मिल जाते हैं.

    38 लाख रुपये लगाकर विदेश भेजा

    कुछ लोगों से लाखों रुपये ले लिए जाते हैं और उन्हें विदेश भेजा भी नहीं जाता. कई बार उन्हें बंधक तक बना लिया जाता है. जैसे हाल ही में हरियाणा के पानीपत से ऐसी खबर सामने आई थी. जहां एक महिला ने सिलाई करके पाई-पाई जोड़कर 38 लाख रुपये इकट्ठे किए और बेटी को विदेश भेजा. महिला के पास एक एजेंट की पत्नी सूट सिलाने के लिए आती थी. उसने महिला से कहा कि उसका पति विदेश में नौकरी दिलाने का काम करता है.

    Job Trap – महिला ने उससे कहा कि वह उसकी बेटी को जर्मनी में अच्छी नौकरी पर लगवा देगी. सिलाई करने वाली महिला ने अपना घर और जमीन बेचकर 38 लाख रुपए इकट्ठा किए और एजेंट को दे दिए. एजेंट ने महिला की बेटी को विदेश भेजने के बजाय गोवा में बंधक बना लिया था और बार में उससे डांस कराने का काम कराया जा रहा था. वह लड़की की उसकी मां से 30 सेकंड के लिए फोन पर बात कराता था.

    शिकायत करने पर की जाती है पिटाई

    ऐसे कई मामले समय-समय पर सामने आते रहे हैं, जब कभी अमेरिका तो कभी कुवैत और सऊदी भेजने के नाम लोगों से पैसे ठगे गए. इसके अलावा जिन लोगों को विदेश भेज दिया जाता है. उनकी भी कई बार हालत बुरी होती है. उन्हें लाखों का सपना दिखाकर मामूली रुपये की नौकरी दी जाती है, जब वह इस बात की शिकायत करते हैं, तो उनके साथ मारपीट की जाती है.

    अरुण पैदल चलकर पहुंचे थे अमेरिका

    एक कमरे में 10-10 लोगों रखा जाता है. ऐसी रहने की जगह दी जाती है, जो जानवरों के रहने की जगह से भी ज्यादा बदतर होती है. डंकी रूट के जरिए विदेश गए कई लोगों को वहां पहुंचते ही गिरफ्तार कर लिया जाता है, जैसे हरियाणा के अमन और अरुण को गिरफ्तार कर लिया गया था. अरुण अमेरिका से डिपोर्ट होकर वापस लौटे हैं. उनके भाई ने बताया कि अरुण को डंकी रूटे के रास्ते विदेश ले जाते हुए कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था. उन्हें कई दिनों को जंगल में पैदल चलाया गया और जब वह अमेरिका पहुंचे, तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

    पंजाब के जसपाल को एजेंट ने दिया धोखा

    अरुण अमन के साथ पंजाब के गुरदासपुर जिले के हरदोरवाल गांव के जसपाल भी शामिल हैं, जिन्हें अमेरिका से डिपोर्ट किया गया है. उन्होंने बताया किउन्हें एक ट्रैवल एजेंट ने धोखा दिया, जिसने उन्हें अमेरिका में कानूनी प्रवेश का वादा किया था. उन्होंने बताया कि उनका एजेंट के साथ सौदा 30 लाख रुपये में तय हुआ था. एजेंट ने उनसे वादा किया था कि अमेरिका भी वो हवाई यात्रा से जाएंगे, लेकिन उसने धोखा दिया और उन्हें अवैध तरीके से सीमा पार करने के लिए मजबूर किया.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैनिकों की हुई थी मौत

    Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया किनारा

    सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नवजात को मिला जीवनदान

    कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने बाइक की EMI के लिए उतारा मौत के घाट

    बेटे की मौत के न्याय के लिए कोचिंग सेंटर के सामने जहर खाने वाली मां की मौत, हैदराबाद में तोड़ा दम

    मोदी के डिनर में 160 कलाकारों की ‘BRICS सिम्फनी’, जिनपिंग और अबू धाबी क्राउन प्रिंस नहीं हुए शामिल

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.