नई दिल्ली : दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने शनिवार को आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। देवेंद्र यादव ने कहा कि जो नेता कभी कहते थे कि वह किसी प्रकार की सुविधाएं नहीं लेंगे, तीन कमरे के मकान में हम रह लेंगे, सिक्योरिटी नहीं लेंगे, उनकी पोल खुल गई है। केजरीवाल का शीशमहल 175 करोड़ रुपये की लागत से बना है, जिसमें गोल्ड प्लेटेड कमोड भी लगाया गया है। दिल्ली की जनता के (Kejariwal’s Promises Are Just A Deception) सामने इसे एक्सपोज किया जाना चाहिए, कहीं न कहीं दिल्ली की जनता इससे आहत है।
इसे भी पढ़ें – आम आदमी पार्टी फिरौती वसूल करने वाली पार्टी बन गयी है : भाजपा
Kejariwal’s Promises Are Just A Deception – उन्होंने कहा, केजरीवाल की असलियत को दिल्ली की जनता के सामने लाना बेहद जरूरी है, क्योंकि उनका जो व्यक्तित्व पहले जनता के सामने था, वह पूरी तरह से बदल चुका है। देवेंद्र यादव ने केजरीवाल के सरकारी सुविधाओं के विरोधाभासी दावों और चुनावी वादों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि दिल्ली की जनता अब उनकी असलियत जान चुकी है।
इसे भी पढ़ें – रोहिणी विस्फोट : दिल्ली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जाँच शुरू की
देवेंद्र यादव ने कहा कि केजरीवाल के चुनावी वादे जैसे सस्ती बिजली और मुफ्त पानी, अब जनता के लिए एक धोखा साबित हो चुके हैं। कांग्रेस किसी भी प्रकार के गठबंधन के लिए तैयार नहीं है और दिल्ली की जनता अब सही जवाब देने के लिए तैयार है। बता दें कि दिल्ली में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। आप और कांग्रेस दोनों ही इंडी गठबंधन का हिस्सा हैं।


