मुंबई : सुपरस्टार कमल हासन गुरुवार को 70 साल के हो गए। इस अहम मौके पर एक्ट्रेस बेटी श्रुति हासन ने अपने ‘अप्पा’ के लिए एक भावुक नोट लिखा और उन्हें ‘नायाब हीरा’ बताया। श्रुति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘इंस्टाग्राम’ पर अपनी और अपने पिता की जिम की एक फोटो पोस्ट की। फोटो में कमल एथलीजर पहने हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि एक्ट्रेस पूरी तरह सजी-धजी नजर आ रही हैं। कैमरे की तरफ पीठ होने के कारण (Kamal Haasan Turns 70) उनके चेहरे नहीं दिख रहे हैं।
इसे भी पढ़ें – अभिनेता विक्रांत मेस्सी को सोशल मीडिया पर मिली जान से मारने की धमकी
कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो अप्पा। आप एक नायाब हीरा हैं और आपके साथ चलना मेरे जीवन की सबसे पसंदीदा चीजों में से एक है। मुझे पता है कि आप भगवान में विश्वास नहीं करते, लेकिन आप हमेशा उनके चुने हुए बच्चे रहेंगे।’ श्रुति ने बताया कि वह ‘उनके द्वारा की जाने वाली सभी जादुई चीजों को देखने के लिए हमेशा उत्साहित रहती हैं।’ एक्ट्रेस ने कहा, ” चाहती हूं हम कई और जन्मदिन और सपनों के सच होने का जश्न मनाएं। आपसे बहुत प्यार करती हूं पा।”
इसे भी पढ़ें – शारदा सिन्हा : छठ पर खामोश हुई ‘बिहार कोकिला’ की आवाज
Kamal Haasan Turns 70 – बता दें कि कमल हासन ने तमिल, मलयालम, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और बंगाली फिल्मों में काम किया है। भारतीय सिनेमा के सबसे महान और सबसे सम्मानित अभिनेताओं में से एक माने जाने वाले कमल हासन को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, नौ तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार, चार नंदी पुरस्कार, एक राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

