आईसीसी वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की शानदार जीत के साथ ही राहुल द्रविड़( Rahul Dravid) का बतौर टीम के हेड कोच, कार्यकाल समाप्त हो गया है, लेकिन इस समय पर भी द्रविड़ ने एक ऐसा कदम उठाया जिसने फैंस के दिलों में उनकी जगह और पक्की कर दी है।
दरअसल, बीसीसीआई ने टी20 वर्ल्ड कप में जीत हासिल करने पर टीम इंडिया को 125 करोड़ रुपए की प्राइज मनी देने का ऐलान किया था। जिसमें टीम के सभी 15 खिलाड़ियों और हेड कोच राहुल द्रविड़ को 5-5 करोड़ रुपए मिलने थे और बाकी कोचिंग स्टाफ के लिए 2.5 करोड़ रुपए बोनस मनी तय की गई थी। लेकिन यहां राहुल ने इनाम के 5 करोड़ रुपए लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने ये फैसला इसलिए लिया कि टीम के बाकी कोचिंग स्टाफ को उनसे कम पैसे दिए जा रहे थे।
इसे भी पढ़ें – कौन होगा भारत का अगला टी-20 कप्तान ? ये तीन चौंकाने वाले नाम है रेम में सबसे आगे
कोचिंग स्टाफ जितनी ही मांगी प्राइज मनी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैटिंग कोच विक्रम राठौड़, फील्डिंग कोच टी दिलीप और गेंदबाजी कोच पारस म्हांब्रे के लिए 2.5 करोड़ रुपए तय किए गए थे। जिसपर द्रविड़(Rahul Dravid) ने कहा कि वे अपने बाकी कोचिंग स्टाफ से ऊंचा नहीं मानते। उनके इस फैसले के चलते ही BCCI ने उन्हें और बाकी कोचिंग स्टाफ को बराबर प्राइज मनी यानि 2.5-2.5 करोड़ रुपये देने का फैसला किया।

