Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जनता की जीत! 2026 से बदलेंगे बैंक लॉकर के नियम, चोरी होने पर मिलेगा 100 गुना तक मुआवजा
    • मान सरकार की पहल से ग्रामीण सड़कों पर बढ़ी सुरक्षा, SSF का ‘हौली चलो’ अभियान बना जनआंदोलन!
    • मान सरकार का ‘कल्याणकारी कन्यादान’: 5,751 बेटियों को ₹29.33 करोड़ का शुभ शगुन देकर दिया ‘आशीर्वाद’ का तोहफा
    • नेस्ले, पेप्सीको, कोका-कोला ने चुना पंजाब — मान सरकार की नीतियों पर बढ़ा भरोसा
    • सुई-धागे’ की ताकत से अब हर हाथ को मिलेगा पक्का रोज़गार!, ₹1,600 Cr निवेश से पंजाब में Technical Textile Hub
    • ओडिशा में सियासी कत्ल! : BJP नेता पीताबास पांडा मर्डर केस में पूर्व विधायक बिक्रम पांडा समेत 12 गिरफ्तार
    • संघर्ष से सफलता तक! 10वीं पास दादासाहेब भगत की सक्सेस स्टोरी, ₹4000 की नौकरी से बने करोड़ों की कंपनी के बॉस
    • भारतीय सेना की ताकत बढ़ेगी! पिनाका, MR-SAM और LPD युद्धपोत… तीनों सेनाओं को मिलेंगे एक से बढ़कर एक घातक हथियार सिस्टम
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, October 22
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » प्रचंड गर्मी के बीच मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, कईं राज्यों में भारी बारिश की आशंका

    प्रचंड गर्मी के बीच मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, कईं राज्यों में भारी बारिश की आशंका

    June 15, 2024 देश 2 Mins Read
    प्रचंड गर्मी के बीच मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, कईं राज्यों में भारी बारिश की आशंका
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्से में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। वहीं, दूसरी और पश्चिम की ओर से आने वाली हवाओं के चलते मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है, जिसके चलते लोगों को मानसून बारिश का इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं बंगाल की खाड़ी में दो हफ्ते पहले आए रेमल चक्रवात के असर से मानसून को मिली गति भी अब लगभग खत्म हो गई है। इस बीच मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

    मानसून की जल्द बढ़ेगी रफ्तार

    मौसम विभाग के मुताबिक, 10 जून के बाद मानसून की रफ्तार धीमी हो गई और ये आगे नहीं बढ़ पा रहा है। फिलहाल मानसून की स्थिति स्थिर बनी हुई है। हालांकि अच्छी बात ये है कि अब मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनने लगी हैं, जिसके चलते आने वाले चार से पांच दिनों में मानसून फिर से रफ्तार पकड़ेगा और झमाझम बारिश होगी।

    इसे भी पढ़ें – चंडीगढ़ में भाजपा का चुनावी मंथन, आज पूरा दिन चलेगा बैठकों का सिलसिला

    कई राज्यों में जारी मानसूनी बारिश

    फिलहाल दक्षिण-पक्षिम मानसून देश के कई राज्यों में सक्रिय है और इससे बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण पश्चिम मानसून से गुजरात एवं राजस्थान के कुछ इलाकों के अलावा दक्षिणी राज्यों में अच्छी बारिश हो रही है, जबकि पूर्वी शाखा सबसे ज्यादा क्षेत्र को प्रभावित करती है। इसके सुस्त पड़ जाने से देश की औसत बारिश पर बड़ा असर पड़ रहा है।

    इसे भी पढ़ें – NEET घोटाला दूसरा ‘व्यापम’ है, प्रधानमंत्री मूकदर्शक बने नहीं रह सकते : कांग्रेस

    इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश

    मौसम विभाग के मुताबिक, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, पश्चिमी बंगाल और बिहार के पूर्वी भाग में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि यहां दक्षिणी-पश्चिमी मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल होने लगी हैं, जिसके चलते अगले चार से पांच दिनों में बंगाल, सिक्किम एवं पूर्वोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। वहीं, पूर्वी मानसून भी गति पकड़ सकता है, इसके बाद ये बिहार और झारखंड के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश में आगे बढ़ सकता है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    ओडिशा में सियासी कत्ल! : BJP नेता पीताबास पांडा मर्डर केस में पूर्व विधायक बिक्रम पांडा समेत 12 गिरफ्तार

    भारतीय सेना की ताकत बढ़ेगी! पिनाका, MR-SAM और LPD युद्धपोत… तीनों सेनाओं को मिलेंगे एक से बढ़कर एक घातक हथियार सिस्टम

    राष्ट्रपति की सुरक्षा में बड़ी चूक? केरल में हेलिकॉप्टर लैंड होते ही धंसा हेलीपैड, बाल-बाल बचीं द्रौपदी मुर्मू

    मणिपुर में सेना की बड़ी कामयाबी! छापेमारी में 4 उग्रवादी पकड़े गए, हथियारों का जखीरा जब्त

    ओवैसी का ‘डबल स्टैंडर्ड’ या सियासी मजबूरी? ‘बिहार में कांग्रेस के खिलाफ, तमिलनाडु में साथ

    PM मोदी का ‘राष्ट्र संदेश’: दीपावली पर पत्र लिखकर राम मंदिर, नक्सलवाद और GST पर बोले, ऑपरेशन सिंदूर का भी किया ज़िक्र

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.