Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख
    • घर में मिली महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्थी में उलझी पुलिस
    • एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बताया निराधार
    • बुआ-भतीजी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जांच में जुटी पुलिस
    • रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस
    • ‘जंगलराज’ के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर BJP को घेरा
    • दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी सूरत
    • तांत्रिक कमरुद्दीन की क्राइम कुंडली : पीरागढ़ी केस में बड़ा खुलासा, सीरियल किलर की तरह 6 लोगों को उतारा मौत के घाट
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, February 12
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » डूबती नैया देख बदले कांग्रेस नेता, पहले कहते थे चुनाव मैं लडूंगा, अब कहते हैं तू लड़ – अनिल विज

    डूबती नैया देख बदले कांग्रेस नेता, पहले कहते थे चुनाव मैं लडूंगा, अब कहते हैं तू लड़ – अनिल विज

    March 27, 2024 हरियाणा 2 Mins Read
    डूबती नैया देख बदले कांग्रेस नेता, पहले कहते थे चुनाव मैं लडूंगा, अब कहते हैं तू लड़ - अनिल विज
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि “कांग्रेस नेता चुनाव के लिए पहले कहा करते थे, मैं लडूंगा, मैं लडूंगा अब डूबती नैया को देखते हुए कहते हैं तू लड़, तू लड़, इसलिए आज भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कुमारी शैलजा और रणदीप सुरजेवाला को कहा है कि मैं चुनाव लड़ना नहीं चाहता, आप लड़ो”।

    उन्होंने कहा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड़्डा ने सैलजा व रणदीप सुरजेवाला को लोकसभा चुनाव लड़ने की सलाह दी है और खुद न लड़ने की इच्छा जताई है। पूर्व गृह मंत्री ने कहा कि जिस पार्टी में ये कहा जाता था कि मै लडूगा चुनाव अब उसमें कहा जा रहा है कि तू लड़ चुनाव, इससे पता लगता है कि कांग्रेकी नैया डूब रही है और ये नेता कितना भयभीत है।

    इसे भी पढ़ें – राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार के भाई की कार का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे

    भद्दी टिप्पणी करना नई बात नहीं है ये कांग्रेस की संस्कृति

    कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कंगना रनौत पर की टिप्पणी को लेकर विज ने कहा कि सुप्रिया श्रीनेत कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने भाजपा की मंडी (हिमाचल प्रदेश) से प्रत्याशी कंगना रनौत पर भद्दी टिप्पणी करना कोई नई बात नहीं है क्योंकि यह तो कांग्रेस की संस्कृति ही है। कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने 1998 में प्रकाशित अपनी पुस्तक द इनसाइडर के पेज 767 पर भी इस प्रकार का जिक्र किया था।

    कांग्रेस को लेना चाहिए संज्ञान

    कर्नाटक की कांग्रेस सरकार के एक मंत्री ने एक ब्यान मे कहा है कि मोदी मोदी का नारा लगाने वालो को थप्पड़ मारो, इस पर भड़कते हुए विज ने कहा कि जब आदमी बदहवास हो जाता है, हौसला खो देता है,डूबने लगता है, तब वो इसी तरह से बातें करता है। विज ने कहा कि इनको शर्म आनी चाहिए और कांग्रेस के बड़े नेताओ को इस पर संज्ञान लेना चाहिए।

    इसे भी पढ़ें – “किसानों का कर्जा डबल हो गया”, भाजपा पर जमकर बरसे आप नेता सुशील गुप्ता

    वे पहले अपना भविष्य बना लें – विज

    कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक ब्यान में कहा है कि कांग्रेस युवाओं का भविष्य बनाना चाहती है और भाजपा युवाओं को भटकाना चाहती है, इस पर तंज कसते हुए विज ने कहा कि जिसका अपना भविष्य न बना हो और वो दुसरो के भविष्य बनाने की बात करता है। ये तो हास्यपद लगता है वो पहले अपना भविष्य देख ले।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    ऑपरेशन के बाद पूर्व सैनिक के पेट में छूटा सामान, डॉक्टर के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज

    अब्दुल रहमान के पोस्टमार्टम के बाद एक्शन मोड में पुलिस, खंगाली जा रही है संदिग्ध की कुंडली

    एक महिला और 9 जिलों में जमानत! हरियाणा पुलिस ने पकड़ा फर्जीवाड़ा, जानें कैसे खेला पूरा खेल

    हरियाणा में 4227 पदों पर बंपर भर्ती! आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू, यहाँ देखें स्टेप-बाय-स्टेप पूरी डिटेल

    दिग्विजय चौटाला का छलका दर्द, बोले- ‘BJP के साथ गठबंधन न करते तो आज JJP का ये हाल नहीं होता’

    सूरजकुंड हादसे में पहली बड़ी गिरफ्तारी! झूला कंपनी का मालिक चढ़ा पुलिस के हत्थे

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.