Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बाड़मेर में 7 साल की बच्ची से रेप के मामले में पॉक्सो कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, दोषी को अंतिम सांस तक जेल की सजा
    • सर्दियों में भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, वरना सर्दी-खांसी और वायरल संक्रमण बन सकता है मुसीबत
    • असम के शिवसागर में पुलिस एनकाउंटर, होटल बिलास इन शूटआउट का मुख्य आरोपी घनकांत गोगोई ढेर
    • Assam Government Strict Action Polygamy Government Employees: असम सरकार का कड़ा फैसला, एक से अधिक शादी करने वाले सरकारी कर्मचारी होंगे नौकरी से बर्खास्त और योजनाओं से बेदखल
    • अमेरिका में चुनाव हारते ही बदले डोनाल्ड ट्रंप के तेवर, इजराइल को सालाना 4 बिलियन डॉलर की मदद पर लगाई रोक
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे को दी 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं की सौगात, हिंजेवाड़ी से शिवाजी नगर तक कनेक्टिविटी हुई आसान
    • बॉम्बे हाईकोर्ट का बीएमसी को कड़ा निर्देश, अभिनेत्री दीया मिर्जा का हटाया गया वीडियो दोबारा सोशल मीडिया पर करें अपलोड
    • अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी घमासान, छह वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, November 4
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Ad
    Home » गिरफ्तारी के बाद क्या का सीएम पद छोड़ेंगे अरविंद केजरीवाल? जाने क्या कहता है कानून

    गिरफ्तारी के बाद क्या का सीएम पद छोड़ेंगे अरविंद केजरीवाल? जाने क्या कहता है कानून

    March 22, 2024 दिल्ली 4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    पिछले 13 महीनों से लगाए जा रहे कयासों का दौर आखिरकार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद थम गया है। बीते रात दो घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति घोटाले में गिरफ्तार कर लिया।

    जिसके बाद उन्हें रातभर ईडी मुख्यालय के लॉकअप में रहना पड़ा। हालांकि, केजरीवाल के गिरफ्तारी के बाद से ही आम आदमी पार्टी और भाजपा में जुबानी जंग भी तेज हो गई है। एक ओर जहां आम आदमी पार्टी इसे बदले की राजनीति बता रही है तो वहीं भाजपा इसे कानून की कार्रवाई करार दे रही है।

    इसे भी पढ़ें – दिल्ली शराब घोटाला मामले में ED की गिरफ्त में केजरीवाल, दो घंटे तक की पूछताछ

    जेल से चल सकते हैं सरकार

    लेकिन इन सब के बीच एक बड़ा सवाल उठने लगा है कि अगर अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से राहत नहीं मिलती है तो दिल्ली के सत्ता की चाबी किसके हाथों में होगी? मतलब आसान भाषा में कहें तो क्या दिल्ली में कोई नया मुख्यमंत्री बनेगा या अरविंद केजरीवाल अपने पद पर बने रहेंगे? इसको लेकर दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने साफ कर दिया है कि अरविंद केजरीवाल ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे चाहे जेल से ही सरकार क्यों ना चलानी पड़े।

    हालांकि, इन सबसे इतर व्यवहारिक रूप से क्या ये संभव है और कानून इसके बारे में क्या कहता है? जहां तक कानून की बात है तो ऐसा कोई प्रावधान नहीं है कि बतौर आरोपी जेल में रहते कोई मुख्यमंत्री नहीं रह सकता है। जबतक आरोप सिद्ध नहीं हो जाता, अरविंद केजरीवाल चाहे तो जेल में रहकर भी वो मुख्यमंत्री पद पर बने रह सकते हैं। यानी जबतक अरविंद केजरीवाल चाहे वो मुख्यमंत्री पद पर बने रह सकते हैं।

    इसे भी पढ़ें – अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से वापस ली अपनी याचिका

    अविश्वास प्रस्ताव से ही जा सकती है कुर्सी 

    उन्हें हटाने का एक ही रास्ता है, और वो है अविश्वास प्रस्ताव। लेकिन दिल्ली विधानसभा की मौजूदा स्थिति को देखते हुए अविश्वास प्रस्ताव का कोई मतलब नहीं बनता। हालांकि, सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या जेल में रहकर सरकार चलाना इतना आसान होगा? तो इसका जवाब लगभग ना है।

    क्योंकि मुख्यमंत्री को सिर्फ फ़ाइलों पर दस्तखत नहीं करना होता है। एक मुख्यमंत्री को रोजाना अलग-अलग विभागों के अधिकारियों, मंत्रियों और साथ ही जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करके नीतिगत फैसले लेने होते हैं। जेल में रहते हुए रोजाना बैठकें करना नामुमकिन सा है। क्योंकि जेल में हर काम सिस्टमैटिक तरीके से होता है। जेल मैनुअल के मुताबिक, जेल में बंद हर कैदी को हफ्ते में दो बार अपने रिश्तेदार या दोस्तों से मिलने की इजाजत होती है।

    हर मुलाकात का समय भी आधे घंटे का होता है। इतना ही नहीं, प्रावधान यह भी है कि कोई भी नेता जेल में रहकर चुनाव लड़ सकता है, जरूरत पड़ी तो सदन की कार्यवाही में हिस्सा भी ले सकता है। लेकिन जेल के अंदर किसी भी तरह की बैठक नहीं कर सकता है।

    इसे भी पढ़ें – प्रदूषण पर एलजी के पत्र का AAP ने दिया जवाब, कहा- पत्र की भाषा असभ्य और अपमानजनक

    कोर्ट की अनुमति पर है सब निर्भर 

    हालांकि, एक रास्ता है, जिससे अरविंद केजरीवाल सीएम पद पर रह कर जेल से काम कर सकते हैं और वो है कोर्ट का रास्ता। कैदी जब तक जेल में है, उसकी कई सारी गतिविधियां कोर्ट के आदेश पर निर्भर होती हैं। कैदी अपने वकील के जरिए किसी कानूनी दस्तावेज पर तो दस्तखत कर सकता है। लेकिन फिर बात वही आ जाती है कि मुख्यमंत्री को बड़ी संख्या में बैठकें करनी पड़ती है।

    ऐसे में यह मुश्किल लग रहा है कि कोर्ट भी इसकी अनुमति दे। यही कारण है कि लालू प्रसाद यादव और हेमंत सोरेन ने गिरफ्तारी से पहले सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। अब देखना यह होगा कि क्या अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बने रहेंगे या फिर किसी को सीएम बनाया जाएगा और अगर किसी के हाथों में सत्ता की चाबी दी जाती है तो वो शख्स कौन होगा?

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    दक्षिण ब्लॉक होगा पूरी तरह खाली, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और डीजीएमओ का कार्यालय नए शौर्य भवन में होगा शिफ्ट

    प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली में कड़े नियम लागू, बॉर्डर पर गाड़ियों की एंट्री बैन और मेट्रो के फेरे बढ़े

    दीपावली पर दिल्ली-NCR के नागरिकों के लिए सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सीमित समय के लिए ग्रीन पटाखे जलाने की मिली अनुमति

    रामलीला मैदान की महारैली पर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने, जयराम रमेश बोले— बीजेपी का प्रोपेगेंडा हुआ फेल

    दिवाली से पहले दिल्ली में सांसों का संकट, एक्यूआई 350 के पार पहुंचकर ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज

    नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी ढेर; तीन पुलिसकर्मी घायल

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.