नई दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते (Vibhakar Shastri Resigned From Congress) विभाकर शास्त्री भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक औऱ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।
इसे भी पढ़ें – असम में कांग्रेस को बड़ा झटका, कार्यकारी अध्यक्ष पुरकायस्थ भाजपा में शामिल होंगे
Vibhakar Shastri Resigned From Congress – बता दें कि विभाकर शास्त्री ने आज ही कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहा है। इससे पहले विभाकर शास्त्री ने कांग्रेस छोड़ने का ऐलान खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए किया। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को टैग करते हुए लिखा, मैंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया है।
इसे भी पढ़ें – सुषमा स्वराज का जन्मदिन आज, 25 साल की उम्र में बन गई थी मंत्री
पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पौत्र विभाकर शास्त्री ने बुधवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को संबोधित पोस्ट में अपने त्यागपत्र की घोषणा की। विभाकर शास्त्री ने कहा, ‘‘सम्मानीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी, मैं कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं।’’ वह कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रहे हैं। बता दें कि लोकसभा चुनाव से कुछ दिन पहले विभाकर शास्त्री का कांग्रेस से इस्तीफा देना झटके से कम नहीं हैं।


