नई दिल्ली : केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं श्री एल मुरुगन को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्यसभा का टिकट दिया है और इस प्रकार से इनके लोकसभा चुनाव लड़ने (Support To Ashwini Vaishnav) की संभावना नगण्य हो गयी है। भाजपा ने मध्यप्रदेश और ओडिशा से राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनावों के लिए आज पांच उम्मीदवारों की सूची जारी की जिसमें इन दोनों केन्द्रीय मंत्रियों के नाम शामिल हैं। पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति ने इन नामों को स्वीकृति प्रदान की है।
इसे भी पढ़ें – आज शाम UAE में पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी
Support To Ashwini Vaishnav – भाजपा ने मध्यप्रदेश से श्री एल मुरुगन को दोबारा टिकट दिया है जबकि अन्य तीन उम्मीदवार नये हैं। श्री उमेश नाथ महाराज, श्रीमती माया नारोलिया और बंसीलाल गुर्जर को टिकट दिया गया है जबकि ओडिशा से श्री अश्विनी वैष्णव को उतारा गया है। बताया गया था कि श्री वैष्णव को पार्टी ने ओडिशा की कटक लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाने के संकेत दिये थे और श्री वैष्णव ने तैयारी भी शुरू कर दी थी। इसी प्रकार से श्री मुरुगन को तमिलनाडु में उतारने के संकेत थे।
इसे भी पढ़ें – सोनिया गांधी ने राज्यसभा के लिए नॉमिनेशन किया दाखिल
बीजद का ओडिशा में अश्विनी वैष्णव को समर्थन ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) ने आगामी राज्यसभा चुनाव में राज्य से भाजपा के उम्मीदवार अश्विनी वैष्णव को बुधवार को अपना समर्थन देने की घोषणा की। भाजपा ने आज सुबह केंद्रीय मंत्री वैष्णव की उम्मीदवारी की घोषणा की। इसके तुरंत बाद, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक बयान में कहा कि बीजद राज्य के रेल और दूरसंचार विकास के व्यापक हित के लिए वैष्णव की उम्मीदवारी का समर्थन करता है।


