Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नेपाल में भीषण बाढ़-तबाही से बचकर रायपुर लौटे 5 दोस्त: ‘चाय के 10 मिनट के ब्रेक’ ने बचाई जान, स्टेशन पर चूमी मातृभूमि की माटी
    • छत्तीसगढ़ में बिजली निजीकरण पर CM विष्णु देव साय का बड़ा बयान: ‘सरकार की ऐसी कोई मंशा नहीं, कांग्रेस फैला रही भ्रम’
    • रायपुर के अश्वनी नगर में युवक की चाकू मारकर हत्या: भाग रहे 4 नाबालिग हिरासत में, बिलासपुर स्टेशन से पकड़ा
    • रतनपुर महामाया मंदिर में विहिप और बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन: मारपीट मामले में ट्रस्ट को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी
    • ओरछा में MP BJP कार्यसमिति: मोहन यादव, शिवराज और सिंधिया के बीच दिखी दूरी; न मिलीं नजरें, न साथ हुआ लंच
    • उज्जैन में जलती चिता से मांस खाने का सनसनीखेज वीडियो वायरल; किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर बताने वाली काली नंद गिरी पर संतों का गुस्सा
    • नेपाल में लापता हुए मद्रास हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस वी. शिवज्ञानम; वकीलों ने CJI सूर्यकांत को पत्र लिखकर लगाई गुहार
    • हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद में नया मोड़: राहुल गांधी पर SC/ST एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, August 31
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » प्रधानमंत्री मोदी ने नासिक में किया रोड शो, रामकुंड, कालाराम मंदिर में की पूजा अर्चना

    प्रधानमंत्री मोदी ने नासिक में किया रोड शो, रामकुंड, कालाराम मंदिर में की पूजा अर्चना

    January 12, 2024 देश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    नासिक : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के नासिक में शुक्रवार को एक रोड शो किया और रामकुंड तथा श्री कालाराम मंदिर में पूजा अर्चना भी की। मोदी का यहां राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घघाटन करने का भी कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री का रोड शो होटल मिर्ची चौक से शुरू हुआ। उनके साथ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस एवं अजित पवार तथा (Road Show In Nashik) भारतीय जनता पार्टी के कई नेता मौजूद थे।

    इसे भी पढ़ें – युवा दिवस पर बोले PM मोदी, देश आगे बढ़ रहा, इसके पीछे युवाओं की ताकत

    हजारों लोग प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए रोड शो वाले मार्गों पर मौजूद थे। इस दौरान अनेक कलाकारों और आदि वासियों ने प्रस्तुतियां दी। विशेष समूहों जैसे नासिक ढोल ने भी कार्यक्रम पेश किया। लगभग 35 मिनट लंबा रोड शो दो किलोमीटर से अधिक दूरी तय करने के बाद संत जनार्दन स्वामी महाराज चौक पर समाप्त हुआ। रोड शो के बाद मोदी गोदावरी नदी के तट पर स्थित रामकुंड पहुंचे, जहां उन्हें नासिक पुरोहित संघ के अध्यक्ष सतीश शुक्ला ने पारंपरिक पगड़ी भेंट की।

    इसे भी पढ़ें – पीएम मोदी ने प्राण प्रतिष्ठा से पहले शुरू किया 11 दिन का विशेष अनुष्ठान

    Road Show In Nashik – प्रधानमंत्री ने वहां जल पूजन और आरती की। उन्होंने अखिल भारतीय स्वामी समर्थ गुरुकुल पीठ के प्रमुख अन्नासाहेब मोरे, नासिक स्थित कैलास मठ के स्वामी संविदानंद सरस्वती और भाजपा के आध्यात्मिक प्रकोष्ठ के तुषार भोसले से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने भगवान राम के प्रख्यात मंदिर कालाराम मंदिर में पूजा अर्चना की। यह मंदिर दो मार्च 1930 को बी आर आंबेडकर द्वारा मंदिर में दलितों के प्रवेश की मांग को लेकर शुरू किए गए विरोध प्रदर्शन के लिए भी जाना जाता है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज महाराष्ट्र के नासिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे और फिर प्रदेश में 30,500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    नेपाल में लापता हुए मद्रास हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस वी. शिवज्ञानम; वकीलों ने CJI सूर्यकांत को पत्र लिखकर लगाई गुहार

    ‘CJP संस्थापक कोई संत नहीं, उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं हैं’: जंतर-मंतर प्रदर्शन पर बोले सोनम वांगचुक

    ‘भारत महाशक्ति नहीं, निस्वार्थ सेवा से बना विश्वगुरु’: कनाडा के टोरंटो में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

    मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान

    ममता बनर्जी पर कोलकाता पुलिस ने दर्ज की FIR: TMCP रैली में हाई कोर्ट के नियमों के उल्लंघन का आरोप

    राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार अभियान की तैयारी

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.