Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बिलासपुर के खपरगंज बवाल में पुलिस का बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 गिरफ्तार, अब तक 20 पहुंचे सलाखों के पीछे
    • धमतरी में सर्पदंश से कक्षा 8वीं के छात्र की मौत: जमीन पर सोते समय करैत सांप ने डसा, कुरुद के अटंग गांव में पसरा मातम
    • रायपुर एम्स के मंच से दिखा बदलते छत्तीसगढ़ का स्वरूप: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया छात्रों को सम्मानित
    • दुर्ग में स्वाइन फ्लू का कहर: 4 नए मरीजों की पुष्टि के बाद आंकड़ा पहुंचा 17, जिला अस्पताल में 10 बेड का स्पेशल वार्ड तैयार
    • बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: नीलमडगु के जंगलों से भारी मात्रा में हथियार और BGL सेल का डंप बरामद
    • इंदौर में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल: सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी कमेटी के सख्त निर्देश
    • देवास के SKP कॉलेज में हाथ में कागज की बंदूक लेकर पहुंचे छात्र: 3 माह बाद भी नहीं मिलीं किताबें, प्रिंसिपल कक्ष में धरना
    • सीधी में बारिश का कहर: कैमूर पहाड़ पर धंसी मुख्य सड़क, अमिलिया-हनुमना मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद; पुलिस ने रास्ता किया सील
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, September 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » नर्सिंग स्टाफ की घर के भीतर गला रेतकर हत्या, पुलिस जाँच जारी

    नर्सिंग स्टाफ की घर के भीतर गला रेतकर हत्या, पुलिस जाँच जारी

    December 20, 2023 क्राइम 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली : न्यू उस्मानपुर स्थित जगप्रवेश चंद्र अस्पताल परिसर में घर के (Murder Of Nursing Staff) भीतर ही सीकर, राजस्थान निवासी नर्सिंग स्टाफ रामजी लाल कुमावत (37) की हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह पत्नी जब सोकर उठी तो पति को बाथरूम के सामने खून से लथपथ पाया। गले पर गहरे कट का निशान था। फौरन पति को अस्पताल की इमरजेंसी में ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया।

    इसे भी पढ़ें – सस्ते एयर टिकट के नाम पर अमेरिका के नागरिकों से ठगी, चार गिरफ्तार

    मौके पर पहुंची पुलिस को शव के नजदीक ही वारदात में इस्तेमाल चाकू मिला। न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। शुरुआती जांच के बाद आशंका व्यक्त की जा रही है कि रामजी लाल की हत्या में किसी करीबी का हाथ हो सकता है। पुलिस तमाम दृष्टिकोणों से मामले की जांच कर रही है। रामजी लाल की पत्नी सुधा कुमावत के अलावा बाकी परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाल रही है। वारदात के समय रामजी की पत्नी सुधा और दोनों बच्चे घर में ही मौजूद थे।

    इसे भी पढ़ें – मकान मालिक ने मासूम को कार में ले जाकर किया रेप, हत्या कर लाश को नहर में फेंका

    Murder Of Nursing Staff – पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि मूलरूप से सीकर निवासी रामजी लाल कुमावत जगप्रवेश चंद्र अस्पताल में नर्स थे। वह अस्पताल परिसर के क्वार्टर नंबर-10, दूसरी मंजिल पर रहते थे। परिवार में पत्नी सुधा कुमावत के अलावा 11 और 8 साल के दो बच्चे हैं। करीब 12 साल पहले रामजी लाल और सुधा की शादी हुई थी। सुधा गौतमपुरी, सीलमपुर के स्कूल में वर्ष 2016 से अतिथि शिक्षिका हैं। कुछ दिनों से परिवार एक शादी में शामिल होने के लिए राजस्थान गया हुआ था। सोमवार देर रात 12:30 बजे परिवार दिल्ली पहुंचा था।

    दोनों ने बच्चों को कमरे में सुला दिया। इसके बाद करीब एक घंटा दोनों ने बैठकर बातचीत की। बाद में सो गए। इस बीच बुधवार सुबह करीब 6:05 बजे सुधा सोकर उठी तो बाथरूम के सामने पति को खून से लथपथ देखा। अस्पताल ले जाने पर पति को मृत घोषित कर दिया गया। सुधा ने आत्महत्या करने की आशंका जताई है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    NHAI टोल प्लाजा घोटाले पर ED का बड़ा एक्शन: UP, MP, दिल्ली-NCR समेत 14 ठिकानों पर छापेमारी; फर्जी FASTag से करोड़ों की हेराफेरी

    दिल्ली में फ्री रूफटॉप सोलर का बड़ा ऐलान: 400 यूनिट तक खपत वाले घरों को 3 kW तक सोलर सिस्टम फ्री

    दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: बसों में खिड़कियों पर पर्दे-फिल्में लगाने पर रोक, महिलाओं की सुरक्षा पर सख्त निर्देश

    Gen Z वकीलों को साधने में जुटी कांग्रेस: राहुल गांधी और अभिषेक मनु सिंघवी का पायलट प्रोजेक्ट

    भारतीय मुसलमानों के अधिकारों के लिए 51 सदस्यीय राष्ट्रीय निगरानी समिति का गठन: नई दिल्ली में ऐलान

    केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी: डाक से आया पत्र- ‘कट्टर आतंकी करेंगे हत्या’

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.