Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बिलासपुर के खपरगंज बवाल में पुलिस का बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 गिरफ्तार, अब तक 20 पहुंचे सलाखों के पीछे
    • धमतरी में सर्पदंश से कक्षा 8वीं के छात्र की मौत: जमीन पर सोते समय करैत सांप ने डसा, कुरुद के अटंग गांव में पसरा मातम
    • रायपुर एम्स के मंच से दिखा बदलते छत्तीसगढ़ का स्वरूप: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया छात्रों को सम्मानित
    • दुर्ग में स्वाइन फ्लू का कहर: 4 नए मरीजों की पुष्टि के बाद आंकड़ा पहुंचा 17, जिला अस्पताल में 10 बेड का स्पेशल वार्ड तैयार
    • बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: नीलमडगु के जंगलों से भारी मात्रा में हथियार और BGL सेल का डंप बरामद
    • इंदौर में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल: सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी कमेटी के सख्त निर्देश
    • देवास के SKP कॉलेज में हाथ में कागज की बंदूक लेकर पहुंचे छात्र: 3 माह बाद भी नहीं मिलीं किताबें, प्रिंसिपल कक्ष में धरना
    • सीधी में बारिश का कहर: कैमूर पहाड़ पर धंसी मुख्य सड़क, अमिलिया-हनुमना मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद; पुलिस ने रास्ता किया सील
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, September 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » सस्ते एयर टिकट के नाम पर अमेरिका के नागरिकों से ठगी, चार गिरफ्तार

    सस्ते एयर टिकट के नाम पर अमेरिका के नागरिकों से ठगी, चार गिरफ्तार

    December 20, 2023 दिल्ली 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मंगलवार को (Cheap Air Tickets) नेताजी सुभाष प्लेस में अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी स्वप्न (36), शांतनु (39), विरेंद्र (38) और पंकज (37) के रूप में हुई है। कॉल सेंटर में काम करने वाले 20 युवक-युवतियों को भी हिरासत में लिया गया है। आरोपी अमेरिकी नागरिकों को सस्ता एयर टिकट दिलाने के नाम पर आरोपी रहे थे। इनके पास से 18 कंप्यूटर, चार मोबाइल, लैपटॉप, राउटर और अन्य सामान बरामद किया गया है।

    इसे भी पढ़ें – मकान मालिक ने मासूम को कार में ले जाकर किया रेप, हत्या कर लाश को नहर में फेंका

    आरोपियों ने फर्जी ट्रैवल एजेंसी खोली हुई थी। अमेरिका में मौजूद साथी के खाते में ठगी की रकम भेजी जाती थी। यहां से वह रकम को निकालकर आरोपियों को भेज देता था। अपराध शाखा की टीम पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इन लोगों ने कितने विदेशियों को ठगा है। अपराध शाखा के विशेष आयुक्त रविंद्र सिंह यादव के अनुसार, टीम को सूचना मिली कि नेताजी सुभाष प्लेस में फर्जी कॉल सेंटर चलाया जा रहा है। यहां फर्जी ट्रैवल एजेंसी के नाम से सस्ता एयर टिकट दिलाने की बात कर अमेरिका के नागरिकों से मोटी रकम ठगी जा रही है। जानकारी जुटाने के बाद टीम ने छापा मारकर चारों आरोपियों को दबोच लिया। इनके पास से भारी मात्रा में सामान बरामद हुआ। कई वर्षों से गिरोह वारदात अंजाम दे रहा था।

    इसे भी पढ़ें – मनी लॉन्ड्रिंग मामला : प्राथमिकी रद्द कराने लिए जैकलीन ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

    Cheap Air Tickets – आरोपियों ने खुलासा किया है कि चारों कॉल सेंटर में साझेदार हैं। पांचवां साथी रोहित दास अमेरिका में मौजूद है। आरोपियों ने ट्रैवल वेबसाइट बनाकर एजेंसी को गूगल सर्च इंजन पर टॉप में दिखाने का इंतजाम कर रखा था। जैसे ही कोई विदेशी टिकट के लिए गूगल पर जाता था तो इनकी वेबसाइट सबसे पहले खुलती थी। वेबसाइट पर दिए गए टोल फ्री नंबर पर कॉल करने पर आरोपी खाते की जानकारी जुटाकर हर टिकट पर 100 से 200 डॉलर ज्यादा लेते थे। इस रकम को फौरन अमेरिका में मौजूद रोहित के खाते में भेज दिया जाता था। इसके बाद रोहित सभी का हिस्सा भारत में भेज देता था।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    NHAI टोल प्लाजा घोटाले पर ED का बड़ा एक्शन: UP, MP, दिल्ली-NCR समेत 14 ठिकानों पर छापेमारी; फर्जी FASTag से करोड़ों की हेराफेरी

    दिल्ली में फ्री रूफटॉप सोलर का बड़ा ऐलान: 400 यूनिट तक खपत वाले घरों को 3 kW तक सोलर सिस्टम फ्री

    दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: बसों में खिड़कियों पर पर्दे-फिल्में लगाने पर रोक, महिलाओं की सुरक्षा पर सख्त निर्देश

    Gen Z वकीलों को साधने में जुटी कांग्रेस: राहुल गांधी और अभिषेक मनु सिंघवी का पायलट प्रोजेक्ट

    भारतीय मुसलमानों के अधिकारों के लिए 51 सदस्यीय राष्ट्रीय निगरानी समिति का गठन: नई दिल्ली में ऐलान

    केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी: डाक से आया पत्र- ‘कट्टर आतंकी करेंगे हत्या’

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.