Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • MP Accident News: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसे, मुरैना में ससुर-दामाद समेत मंडला में 6 लोगों की दर्दनाक मौत
    • Digital India in MP: अशोकनगर की पंचायत बनी मिसाल, वाई-फाई और सीसीटीवी से लैस गांव देख सिंधिया हुए इम्प्रेस
    • Satna Hospital News: सतना में किडनी चोरी का आरोप! ब्रेन ट्यूमर का होना था ऑपरेशन, मरीज के पेट में भी लगाया चीरा
    • MP Weather Update: मध्य प्रदेश में 4 वेदर सिस्टम सक्रिय, 30 जिलों में आंधी और झमाझम बारिश का रेड अलर्ट जारी
    • UCC Row: यूनिफॉर्म सिविल कोड के खिलाफ मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, गुजरात हाई कोर्ट में चुनौती देने का किया ऐलान
    • Shashi Tharoor News: शशि थरूर के ड्राइवर और गनमैन पर जानलेवा हमला, पुलिस ने एक आरोपी को लिया हिरासत में
    • CSK vs PBKS IPL 2026: पंजाब किंग्स ने फिर भेदा चेपॉक का किला, IPL इतिहास में पहली बार घर में हारी चेन्नई सुपर किंग्स
    • Junior Bachchan Parenting: अभिषेक बच्चन का बेटी आराध्या पर बड़ा बयान, बताया कैसे रखते हैं उसकी परवरिश का ध्यान
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, April 4
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » अमन की हत्या यूपी के रितेश यादव ने की थी, बाइक चोरी मामले में फर्जी नाम से गिरफ्तार होकर पहुंचा था जेल

    अमन की हत्या यूपी के रितेश यादव ने की थी, बाइक चोरी मामले में फर्जी नाम से गिरफ्तार होकर पहुंचा था जेल

    December 8, 2023 झारखण्ड 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    धनबाद : जेल में गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या की जांच कर रही पुलिस पूरी साजिश के खुलासे के करीब पहुंच गई है। 3 दिसंबर को जेल में अमन सिंह को गोलियों से छलनी करने वाले शख्स का नाम रितेश यादव है। वह यूपी के प्रतापगढ़ का रहने वाला है, जबकि जेल में (Aman Singh Murder Case) वह सुंदर महतो के नाम से बंद है। यह उसका फर्जी नाम है।

    इसे भी पढ़ें – कांग्रेस सांसद धीरज साहू के करीबियों और रिश्तेदारों के घर आयकर का छापा, 100 करोड़ से ज्यादा कैश मिला

    उसने इस नाम से फर्जी आधार कार्ड बनाया और एक सुनियोजित साजिश के तहत बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार होकर करीब 12 दिन पहले धनबाद जेल पहुंचा था। जेल जाने के पीछे उसका मकसद अमन सिंह की हत्या करना था और उसने तयशुदा प्लान के अनुसार इस वारदात को अंजाम दिया। धनबाद पुलिस ने प्रतापगढ़ पहुंचकर इस बात का सत्यापन कर लिया है कि अमन की हत्या करने वाला शख्स रितेश यादव ही है। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि जेल में बंद गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या की प्लानिंग कभी उसके ही राइट हैंड माने जाने वाले आशीष रंजन उर्फ छोटू सिंह ने रची थी।

    इसे भी पढ़ें – अवैध माइनिंग स्कैम : सीबीआई ने सीएम हेमंत के करीबी पंकज मिश्र सहित आठ लोगों के ठिकानों पर छापे मारे

    अमन के इशारे पर आशीष रंजन उर्फ छोटू ने धनबाद में हत्या, रंगदारी वसूली, अपहरण जैसे कई वारदात अंजाम दिए थे, लेकिन पिछले कुछ महीनों से अमन और उसके बीच मतभेद पैदा हो गया था। आशीष उर्फ छोटू ने अमन की हत्या के बाद एक ऑडियो मैसेज जारी कर इस वारदात की जिम्मेदारी ली थी। आशीष के मुताबिक अमन सिंह ने उसकी हत्या की प्लानिंग की थी और इसके लिए सुपारी तक दे दी गई थी। आशीष को इसका पता चल गया था, इसलिए उसने अमन सिंह की ही हत्या करवा दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आशीष ने यूपी के कुणाल नामक अपराधी को सुपारी दी थी। कुणाल ने अमन की हत्या के लिए प्रतापगढ़ के रितेश यादव को हायर किया। उसे धनबाद लाया गया और सुंदर महतो के नाम से बाइक चोरी के मामले में जेल भिजवाया गया

    Aman Singh Murder Case  – आशीष ने धनबाद जेल में बंद अपने पुराने साथी सतीश साव उर्फ गांधी को भी योजना में शामिल किया। गांधी ने अपने ही वार्ड में बंद विकास बजरंगी की मदद ली। रितेश जब जेल में आया, तो जेल कर्मियों की मिलीभगत से हथियार भी उस तक पहुंचवा दिए गए। फिर वही हुआ, जो योजनाबद्ध था। रितेश ने जेल में अमन पर गोलियां बरसा दी। फिर, पिस्टल गांधी व बजरंगी के जरिए छुपा दी गई।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    छोटी बहन का खौफनाक ‘डेथ प्लान’! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट

    लातेहार में बवाल! 18 लोगों पर FIR के विरोध में बाजार बंद; सड़कों पर उतरा समाज, दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

    झारखंड में जनगणना पर ‘महाभारत’! पहले ही चरण में केंद्र और राज्य में ठनी; वादाखिलाफी का बड़ा आरोप

    तेजस्वी यादव का ‘मिशन झारखंड’! कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रांची दौरा; 5 अप्रैल को फूकेंगे चुनावी बिगुल

    झारखंड का महुआ अब बनेगा ‘इंटरनेशनल ब्रांड’! फूड ग्रेन उत्पादन शुरू, दुनिया भर के बाजारों में मचेगी धूम

    कवर्धा में POCSO एक्ट का उल्टा केस! नाबालिग लड़के से दुराचार के आरोप में महिला गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.