Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Madhya Pradesh Politics: ‘वन नेशन, वन प्लेटफॉर्म’ के तहत MP विधानसभा होगी डिजिटल; विधायकों को मिला टैबलेट का प्रशिक्षण
    • Gwalior News Today: डबरा बौद्ध विहार के पते पर बने थे 17 बांग्लादेशियों के फर्जी पासपोर्ट; पुलिस सत्यापन में बरती गई भारी लापरवाही
    • Mahasamund Salary Scam: लिपिक बना फर्जी ‘व्याख्याता’, 8 महीने तक ली मोटी सैलरी; महासमुंद में 13 लाख के घोटाले पर प्राचार्य समेत 2 निलंबित
    • DUSU चुनाव में ABVP की 3-0 से बड़ी जीत, यश डबास बने अध्यक्ष और रिया छावड़ी ने संभाली सचिव की कमान
    • Jantar Mantar Protest Update: करणी सेना अध्यक्ष राज शेखावत और सरकार के बीच बनी सहमति, महापंचायत स्थगित
    • देश के कई राज्यों में मॉनसून की वापसी से पहले भारी बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार में आंधी-तूफान की चेतावनी
    • Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख के पार
    • केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदियों पर FIR दर्ज
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, September 20
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

    रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

    December 7, 2023 देश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    हैदराबाद : तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस समिति (टीपीसीसी) के अध्यक्ष अनुमाला रेवंत रेड्डी ने गुरुवार को राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने लाल बहादुर स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में श्री रेड्डी (54)
    को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। श्री भट्टी विक्रमार्क (Revanth Reddy Oath) ने उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

    इसे भी पढ़ें – प्रियंका गांधी ने गाजा पर “निर्मम बमबारी” की निंदा की, सरकार से सही का साथ देने को कहा

    Revanth Reddy Oath – श्री रेड्डी और श्री भट्टी के अलावा नौ अन्य विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली, जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं। जिन विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलायी गयी, उनमें सर्वश्री उत्तम कुमार रेड्डी, डी श्रीधर बाबू, कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी, तुम्मला नागेश्वर राव, दामोदर राजनरसिम्हा, डी अनसूया (सीथक्का के नाम से मशहूर), पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी, पोन्नम प्रभाकर गौड़ और कोंडा सुरेखा शामिल हैं।

    इस मौके पर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, मौजूदा अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, श्री राहुल गांधी, श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, कर्नाकट के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया, उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार, तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी मणिकराव ठाकरे तथा अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे।

    इसे भी पढ़ें – शासन के लिए भाजपा लोगों की सबसे पसंदीदा पार्टी बन गई है : प्रधानमंत्री मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को ए. रेवंत रेड्डी को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी और राज्य की प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव समर्थन का आश्वासन दिया। सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में मोदी ने कहा, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर श्री रेवंत रेड्डी गारू को बधाई। मैं राज्य की प्रगति और इसके नागरिकों के कल्याण के लिए हरसंभव समर्थन का आश्वासन देता हूं।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    देश के कई राज्यों में मॉनसून की वापसी से पहले भारी बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार में आंधी-तूफान की चेतावनी

    ममता बनर्जी के समर्थन के बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर बवाल, केसी वेणुगोपाल का बड़ा बयान

    पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीडियो बनाकर किया सरेंडर का दावा

    ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और सिंबल किया फ्रीज

    कहीं भारी बारिश तो कहीं भीषण गर्मी, सितंबर के इन दिनों में जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

    PM मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योगी और राज्यपाल रहे मौजूद

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.