Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख
    • घर में मिली महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्थी में उलझी पुलिस
    • एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बताया निराधार
    • बुआ-भतीजी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जांच में जुटी पुलिस
    • रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस
    • ‘जंगलराज’ के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर BJP को घेरा
    • दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी सूरत
    • तांत्रिक कमरुद्दीन की क्राइम कुंडली : पीरागढ़ी केस में बड़ा खुलासा, सीरियल किलर की तरह 6 लोगों को उतारा मौत के घाट
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, February 12
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » कोरोना का नया वैरिएंट चिंताजनक:भारत में फैल रहे स्ट्रेन को WHO ने वैरिएंट ऑफ कंसर्न घोषित किया

    कोरोना का नया वैरिएंट चिंताजनक:भारत में फैल रहे स्ट्रेन को WHO ने वैरिएंट ऑफ कंसर्न घोषित किया

    May 11, 2021 बड़ी खबर 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोना की दूसरी लहर में भारत में फैल रहे स्ट्रेन को वैश्विक स्तर पर चिंताजनक (वैरिएंट ऑफ कंसर्न) बताया है। उसका कहना है कि भारत में सबसे पहले अक्टूबर में पाया गया यह वैरिएंट B-1617 ज्यादा संक्रामक लग रहा है और यह आसानी से फैल सकता है।

    कोरोना पर WHO की प्रमुख मारिया वैन केरखोव के मुताबिक एक छोटे सैंपल साइज पर की गई लैब स्टडी में सामने आया है कि इस वैरिएंट (B-1617) पर एंटीबॉडीज का कम असर हो रहा है। लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि इस वैरिएंट में वैक्सीन के प्रति ज्यादा प्रतिरोधक क्षमता है।

    केरखोव ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि मौजूदा डेटा से पता चलता है कि कोरोना की सभी वैक्सीन बीमारी को रोकने और B-1617 वैरिएंट से संक्रमित लोगों की जान बचाने में असरदार हैं। साथ ही कहा कि इस वैरिएंट के बारे में ज्यादा जानकारी मंगलवार को दी जाएगी।

    वैक्सीन और जांच कारगर, इलाज में भी बदलाव नहीं
    WHO की चीफ साइंटिस्ट सौम्या स्वामीनाथन ने भी कहा है कि मौजूदा वैरिएंट के खिलाफ वैक्सीन और जांच कारगर है। साथ ही कहा कि इलाज भी पहले वाला ही दिया जा रहा है। इसलिए लोगों को इसमें बदलाव की जरूरत नहीं है, बल्कि उन्हें आगे आकर वैक्सीन लगवानी चाहिए।

    ब्रिटेन, ब्राजील और साउथ अफ्रीका के बाद भारत चौथा देश है जहां फैल रहे कोरोना वैरिएंट को WHO ने कंसर्न कैटेगरी में शामिल किया है। केरखोव का कहना है कि आने वाले समय में दुनिया भर में वैरिएंट ऑफ कंसर्न देखने को मिलेगा। इसलिए हमें संक्रमण रोकने की ज्यादा से ज्यादा कोशिश करनी चाहिए।

    WHO ने आंकड़ों पर भी सवाल उठाए
    WHO की चीफ साइंटिस्ट सौम्या स्वामीनाथन ने सोमवार को कहा कि भारत में संक्रमण की दर और मौतें चिंताजनक हैं। स्वामीनाथन ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा कि इंस्टीट्यूट फॉर मेट्रिक्स एंड इवैल्यूशन (IHME) ने अगस्त तक 10 लाख मौतों की बात मौजूदा मॉडल और आंकड़ों के आधार पर कही है, यह कोई भविष्य का अनुमान नहीं है। इसमें बदलाव भी हो सकता है।

    स्वामीनाथन ने कहा कि इस वक्त भारत और साउथ-ईस्ट के दूसरे देशों में कोरोना के रोज आ रहे केसों और मौतों को लेकर स्थिति चिंताजनक है। यहां डेटा भी कमतर आंके गए हैं। हकीकत में दुनिया के सभी देशों ने कोरोना संक्रमितों और इससे होने वाली मौतों के आंकड़े कम बताए हैं। सरकारों को वास्तविक आंकड़े बताने की कोशिशें बढ़ानी चाहिए।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    पंजाब की बस सेवाओं को आधुनिक बनाने के लिए डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीनों की खरीद को मंजूरी

    दिल्ली से दो जासूस अरेस्ट, PAK को भेजते थे खुफिया जानकारी

    अजान की आवाज से सिर दर्द होता है… बोले BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य

    Teddy Day : अपने हाथों से टेडी बनाकर पार्टनर को करें गिफ्ट, इन ट्रिक्स को आजमाएं

    महिला, यूथ, गरीब, किसान, बजट 2025 के बन सकते ‘रोटी, कपड़ा और मकान’

    यहां छिपा है माउंट एवरेस्ट से भी 100 गुना ऊंचा पर्वत, कैसे हुआ खुलासा?

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.