Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी परेड
    • Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा ट्रैक्टर, वीडियो वायरल
    • Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सुनाई आपबीती
    • Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने में जुटे स्थानीय लोग
    • Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख के पार
    • Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदियों पर FIR दर्ज
    • Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंसिपल ने रची खुद के अपहरण की साजिश
    • Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नबीन ने भी दिए ₹6.35 लाख
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, September 20
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » FDI : सालाना 10 लाख करोड़ लगाने को तैयार विदेशी निवेशक

    FDI : सालाना 10 लाख करोड़ लगाने को तैयार विदेशी निवेशक

    March 8, 2021 करियर/जॉब्स 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    FDI – नई दिल्ली: कोरोना काल में भारत में विदेशी निवेश तेजी से बढ़ा है और इसमें आगे भी व्यापक संभावनाएं हैं। विशेषतौर पर अगर यहां विदेशी निवेशकों के लिए टैक्स की दरें आकर्षक बनाई जाएं तो कई विदेशी कंपनियां सालाना 10 लाख करोड़ रुपये तक का निवेश कर सकती हैं। FDI और अन्य उद्योग चैंबर्स ने विदेशियों पर लगाए जाने वाले कर की व्यवस्था में बदलाव के लिए दबाव बनाना भी शुरू कर दिया है।

    इनका कहना है कि हाल के दिनों में केंद्र सरकार ने जिस तरह से विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने के लिए कदम उठाए हैं, अगर अब उनके जुड़ी कर व्यवस्था में भी बदलाव हो, तो प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआइ) में काफी वृद्धि हो सकती है।

    फॉरेन इंवेस्टर्स फोरम के ग्लोबल चेयरमैन डॉ. बीके मोदी का कहना है कि चार दशक पहले प्रति व्यक्ति आय के मामले में चीन की इकोनॉमी का आकार भारत से छोटा था। उसके बाद चीन में विदेशी निवेश नियमों को ज्यादा आकर्षक बनाने का सिलसिला शुरू हुआ और चीन की इकोनॉमी आगे बढ़ती गई। चीन ने अपने यहां काम करने वाले विदेशी नागरिकों की आय पर ज्यादा राहत देने की नीति अपनाई।

    FDI
    यह भी पढ़े :- Entrepreneurship : दबाव में छोटे उद्यमी, अभी और बढ़ेगी महंगाई

    1980 के बाद से चीन में अभी तक 273 लाख करोड़ रुपये का FDI आ चुका है, जबकि भारत में सिर्फ 44 लाख करोड़ रुपये का FDI ही आया है। अगर भारत सरकार विदेशी निवेशकों को ज्यादा कर राहत देने की नीति अख्तियार कर ले तो हर वर्ष यहां भी 10 लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त विदेशी निवेश आ सकता है। इस फार्मूले से भारत चीन की इकोनॉमी को भी पीछे छोड़ सकता है।

    भारत को यहां काम करने वाले विदेशियों पर लगाए जाने वाले डायरेक्ट टैक्स प्रविधानों में बदलाव करने में अब देरी नहीं करनी चाहिए। मौजूदा नियम के मुताबिक अगर कोई विदेशी भारत में 182 दिनों से ज्यादा रहता है, तो उसकी वैश्विक आय पर कर लगाने का प्रविधान है। वैसे विदेशी नागरिक के मूल देश और भारत के बीच दोहरे कराधान संबंधी समझौता है तो वह भारत में कर देने से बच सकता है, लेकिन इससे मौजूदा कानून के तहत कुछ दूसरी किस्म की समस्याएं पैदा हो जाती हैं।

    मसलन, उन्हें अपने देश में ज्यादा कर देना पड़ता है और टैक्स क्रेडिट बेनिफिट लेने के पचड़े में पड़ना होता है। कई बार टैक्स देयता संबंधी गणना में गड़बड़ी होने पर उन्हें दोनों देशों के कर कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इस तरह से विदेशी निवेशकों को भारत में रहकर अपने निवेश को बेहतर तरीके से प्रबंधन करने के लिए खास प्रोत्साहन नहीं मिलता है।

    Image Source:- www.google.com

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    बीमा क्षेत्र में 100 परसेंट FDI का विरोध, बैंक, बीमा कर्मचारियों, अधिकारियों का प्रदर्शन, बनाई मानव श्रृंखला

    चार विभूतियों को मिला भारत रत्न, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में हुआ समारोह

    UP Constable Bharti को लेकर अलर्ट पर पुलिस, करीब 50 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने जूनियर इंजीनियरों के 544 पदों पर निकाली भर्ती

    केंद्र सरकार ने अपनाया सख्त रुख, Coaching Centers के लिए नए नियम जारी

    RPF Recruitment 2024 : रेलवे सुरक्षा बल सब-इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल के पदों पर निकली भर्ती, जाने क्या चाहिए योग्यता

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.