Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी परेड
    • Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा ट्रैक्टर, वीडियो वायरल
    • Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सुनाई आपबीती
    • Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने में जुटे स्थानीय लोग
    • Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख के पार
    • Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदियों पर FIR दर्ज
    • Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंसिपल ने रची खुद के अपहरण की साजिश
    • Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नबीन ने भी दिए ₹6.35 लाख
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, September 20
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Entrepreneurship : दबाव में छोटे उद्यमी, अभी और बढ़ेगी महंगाई

    Entrepreneurship : दबाव में छोटे उद्यमी, अभी और बढ़ेगी महंगाई

    March 8, 2021 करियर/जॉब्स 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Entrepreneurship
    Entrepreneurship : औद्योगिक कच्चे माल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से छोटे उद्यमी दबाव में हैं। पॉलिमर्स, कॉपर, स्टील, पैकेजिंग मैटेरियल के दाम में पिछले छह महीनों में भारी उछाल से छोटे उद्यमियों के उत्पादन पर असर पड़ रहा है। विभिन्न प्रकार के कच्चे माल के दाम बढ़ने से एसी, फ्रिज, कूलर जैसी उपभोक्ता वस्तुएं भी महंगी हो सकती हैं। प्लास्टिक वस्तुओं का निर्माण करने वाले छोटे उद्यमियों ने बताया कि वे कच्चे माल के रूप में विभिन्न प्रकार के पॉलिमर्स का इस्तेमाल करते हैं। इनकी कीमतों में पिछले आठ से 10 महीनों में 40 से 155 फीसद की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कच्चे माल की कीमतों में इस बढ़ोतरी के कारण उन्हें उत्पादन कम करना पड़ा है। उनके पास कच्चे माल की खरीदारी के लिए नकदी की भी कमी हो रही है। 
    
    ऑल इंडिया प्लास्टिक मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन ने पॉलिमर्स के बढ़ते दाम पर रोक के लिए सरकार से गुहार लगाई है। पॉलिमर्स के दाम बढ़ने से प्लास्टिक पाइप, वाटरटैंक एवं प्लास्टिक बॉडी वाले कूलर महंगे हो जाएंगे। छोटे उद्यमियों का कहना है। 1. कि बे ज्यादा दिनों तक अपने मार्जिन पर दबाव नहीं झेल सकते हैं और धीरे-धीरे लागत में बढ़ोतरी का भार ग्राहकों पर डाला जाएगा। उद्यमियों ने बताया कि पिछले तीन महीनों से तांबे के दाम में बढ़ोतरी से एसी, फ्रिज जैसी वस्तुएं महंगी हो जाएंगी, क्योंकि इनमें तांबे का अधिक इस्तेमाल होता है।
    
    ये भी पढें : Scraping Policy : पुरानी कार के बदले मिलेगी पांच फीसदी छूट
    
    Entrepreneurship : वहीं, स्थानीय स्तर पर पंखे बनाने वाले उद्यमियों ने भी महंगे तांबे के कारण कीमतें बढ़ने की बात कही है। ऐसे में लोकल उद्यमियों का काम प्रभावित होगा, क्योंकि लोग ज्यादा कीमत में ब्रांडेड पंखे खरीदना पसंद करेंगे। सालभर में तांबे के दाम में 50 फीसद से अधिक की बढ़ोतरी हुई है और तेजी का रुख कायम है। छोटे उद्यमियों का कहना है कि उनकी पैकेजिंग लागत भी लगातार बढ़ती जा रही है। वेस्ट पेपर मैटेरियल की कीमत 24 से 25 रुपये प्रति किलो हो गई है, जो पिछले साल फरवरी-मार्च में 10 से 13 रुपये प्रति किलो थी।

    Entrepreneurship : स्टील आइटम बनाने वाले छोटे उद्यमियों के मार्जिन पर भी दबाव लगातार बढ़ रहा है। उद्यमियों ने बताया कि जनवरी, 2019 से लेकर दिसंबर, 2020 तक स्टील के दाम 40,000 प्रति टन से बढ़कर 58,000 रुपये प्रति टन हो गए और उसके बाद भी दाम में तेजी जारी है। उद्यमियों ने बताया कि वे लागत में बढ़ोतरी का पूरा भार ग्राहकों पर नहीं डाल सकते हैं। ऐसा करने पर बिक्री प्रभावित हो जाएगी। स्टील के साथ सीमेंट के दाम में भी तेजी को देखते हुए कंस्ट्रक्शन से जुड़े बिल्डर्स ने भी सरकार से स्टील व सीमेंट के दाम स्थिर करने की मांग की है। पिछले एक साल में सीमेंट के दाम 360 रुपये से बढ़कर 430 रुपये प्रति 50 किलोग्राम हो गए।

    ये भी पढें : navodayatimes.in

    IMAGE SOURCE : www.google.com

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    ड्रग्स तस्करी गिरोह का भंड़ाफोड़, पाकिस्तान से भेजी जा रही नशे की खेप के साथ 2 गिरफ्तार

    क्या ये उलटफेरों का T20 World Cup है ? बड़ी टीमें हो रही छोटी टीमों का शिकार

    टीम इंडिया ने जीत के साथ की T20 World Cup की शुरूआत

    अपने क्षेत्र से जुड़े हर मुद्दे पर करूंगा काम : जेपी अग्रवाल

    दिल्ली में सफाई कर्मचारी के बेटे को मिला लोकसभा का टिकट, पिता आज भी लगाते हैं सड़क पर झाड़ू

    UP Constable Bharti को लेकर अलर्ट पर पुलिस, करीब 50 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.