Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • High Court Decision: घर में नमाज पढ़ने पर पुलिस का चालान रद्द, हाई कोर्ट ने दिया पुलिस को बड़ा निर्देश
    • Ramayan Teaser Out: रणबीर कपूर के ‘राम’ अवतार ने जीता दिल, 2 मिनट के टीज़र ने खड़े कर दिए रोंगटे!
    • IPL 2026: क्या संजीव गोयनका को सफाई दे रहे थे ऋषभ पंत? LSG की हार के बाद वायरल वीडियो ने मचाई खलबली
    • Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी ने मचाई तबाही; एक की मौत
    • Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें आज 10 ग्राम सोने का ताजा भाव
    • UPI Record: डिजिटल इंडिया का दम! सालभर में हुआ 300 लाख करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन, टूटा पिछला रिकॉर्ड
    • Hanuman Jayanti 2026: सुबह छूट गई पूजा? तो शाम को इस शुभ मुहूर्त में करें बजरंगबली की आराधना
    • Health Alert: क्या आप भी पीते हैं हद से ज़्यादा पानी? किडनी पर पड़ सकता है भारी, जानें क्या कहता है विज्ञान
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, April 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » बहुमत ने हिंसा का दोषी माना, फिर भी ट्रम्प बरी – Donald Trump

    बहुमत ने हिंसा का दोषी माना, फिर भी ट्रम्प बरी – Donald Trump

    February 15, 2021 देश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    Donald Trump, अमेरिकी उच्च सदन सीनेट में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ एक साल के भीतर दूसरी बार महाभियोग प्रस्ताव भी पारित नहीं हो सका। शनिवार को सौ सदस्यीय सीनेट में 57 के बहुमत ने पूर्व राष्ट्रपति को कैपिटल हिल पर हिंसा भड़काने का दोषी माना। लेकिन दो तिहाई बहुमत यानी 67 वोट नहीं मिलने से महाभियोग प्रस्ताव पारित नहीं हो सका। रिपब्लिकन की ओर से 43 मत ट्रंप के पक्ष में जरूर पड़े, लेकिन पार्टी के सात सीनेटरों ने ट्रंप के खिलाफ मतदान किया।

    उल्लेखनीय है कि कैपिटल हिल में 6 जनवरी को हुई हिंसा में पांच लोगों की जान गई थी। इसके लिए ट्रंप के भाषण को उकसावे की कार्रवाई माना गया था। निचले सदन प्रतिनिधि सभा में पारित होने के बाद यह प्रस्ताव सीनेट को भेजा गया था। खास बात यह है कि सीनेट में महाभियोग प्रक्रिया शुरु होने के पांच दिन में ही फैसला भी हो गया।

    ‘ट्रंप अमेरिकी इतिहास में पहले ऐसे राष्ट्रपति हैं, जिनके खिलाफ दो बार महाभियोग प्रस्ताव लाया गया। पद छोड़ने के बाद महाभियोग का सामना करने वाले वे पहले राष्ट्रपति हैं। इससे पहले फरवरी 2020 में उन पर महाभियोग चला था, जिसमें उन पर यूक्रेन के राष्ट्रपति के जरिये प्रतिद्वंद्वी जो बाइडन के खिलाफ एक मामले में जांचशुरू करवाने के आरोप लगे थे। तब भी उच्च सदन में ही प्रस्ताव गिर गया था। न्यूयॉर्क टाइम्स 

    क्या हुआ : पूर्व राष्ट्रपति पर कैपिटल हिल हिंसा को भड़काने के आरोप में महाभियोग का प्रस्ताव सीनेट में नहीं हो सका पारित।क्यों हुआ : 100 में से 67 मत जरूरी थे, सात रिपब्लिकन सांसदों ने ट्रंप के खिलाफ वोट दिया, फिर भी 57 मतों का बहुमत ही मिला। क्या होगा : 2024 या भविष्य में होने वाले किसी राष्ट्रपति में चुनाव भाग ले सकेंगे ट्रंप।

    Donald Trump

    यह भीं पढ़े:- www.currentnewsdainik.com

    अमेरिकी लोकतंत्र नाजुक दौर में : बाइडन चुनाव में ट्रंप को हराने वाले राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि सीनेट में महाभियोग प्रस्ताव का गिरना दर्शाता है कि लोकतंत्र कितना नाजुक है। हर अमेरिकी का कर्तव्य है कि वह लोकतंत्र व सत्य की रक्षा करे, इनके लिए हमेशा सतर्क रहे।

    उन्होंने अमेरिका में हिंसा और कट्टरपंथ खत्म करने का वादा दोहराया। उन्होंने कहा कि बेशक महाभियोग प्रस्ताव पारित नहीं हुआ, लेकिन आरोप तथ्यात्मक थे। इसके खिलाफ मतदान करने वाले भी मानते थे कि ट्रंप ही कैपिटल हिंसा के लिए नैतिक व व्यावहारिक रूप से जिम्मेदार थे।

    किसी भी व्यक्ति के खिलाफ यह सबसे बड़ा अभियान : ट्रंप न्यूयॉर्क। Donald Trump ने महाभियोग को किसी व्यक्ति के खिलाफ छेड़ा गया सबसे बड़ा अभियान करार दिया और कहा कि वे हमेशा कानून के शासन और सम्मानजनक बहस के पक्षधर रहे हैं। मैं अपनी यात्रा जारी रखूंगा, बल्कि ऐतिहासिक और देशभक्तिपूर्ण आंदोलन ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ तो अब शुरू हुआ है। अमेरिका का भविष्य उज्ज्वल और असीम है।

    Donald Trump

    उनके बयान से कयास लगाया जा रहा है कि वे रिपब्लिकन पार्टी में रहकर ही आगे काम करेंगे। पहले माना जा रहा था कि वह नई पार्टी बना सकते हैं। किसी राष्ट्रपति ने नहीं भोगा, जो मैं भोग रहा : महाभियोग पारित हो जाता तो Donald Trump कोई भी राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ पाते। प्रस्ताव गिरने पर 74 साल के ट्रंप ने कहा, किसी भी राष्ट्रपति को यह सब नहीं भोगना पड़ा, जो मैं भोग रहा हूँ।

    यह दुखद समय है जब अमेरिका में एक दल को कानून के शासन को कलंकित करने, अनुपालन एजेंसियों को बदनाम करने, भीड़ को उकसाने, दंगाइयों को छोड़ने और न्याय को राजनीतिक बदला लेने के उपकरण में बदलने की छूट मिल चुकी है। एजेंसी

    Image Source:- www.google.com

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक

    IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव

    “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी

    बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”

    असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान

    राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.