Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव।
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, April 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » सेंकडो में ढह गया प्रयागराज के सबसे बड़े माफिया का साम्राज्य

    सेंकडो में ढह गया प्रयागराज के सबसे बड़े माफिया का साम्राज्य

    December 26, 2020 क्राइम 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    Ganesh Yadav : House Demolished यूपी के माफियाओं पर इन दिनों योगी सरकार लगतार शिकंजा कसती दिख रही है। एक के बाद एक हिस्ट्रीशीटर पर सरकार की कार्रवाई से हड़कंप मचा है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) के अधिकारियों ने शनिवार को माफिया गणेश यादव के अवैध रूप से बनाये गये दो मंजिला मकान को ध्वस्त कर दिया। आधिकारिक सूत्रो ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि झूंसी क्षेत्र के हवेलिया स्थित माफिया गणेश यादव के अवैध रूप से बनाए गए दो मंजिला भवन को शनिवार पीडीए ने ध्वस्त करा दिया। इस दौरान अधिकारियों के साथ उसके परिजनों एवं समर्थकों के बीच बाद विवाद भी हुआ।

    प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने माफिया गणेश यादव के झूंसी स्थित अवैध साम्राज्य को ढहाया #prayagraj #UttarPradesh pic.twitter.com/dinWc4gh19

    — HIMANSHU BHAKUNI 🇮🇳 (@himmi100) December 26, 2020

    Ganesh Yadav : House Demolished उन्होंने बताया कि झूंसी के हवेलिया में बगैर नक्शा पास पास कराए करीब डेढ़ हजार वर्ग गज में दो मंजिला मकान गणेश यादव ने बनवाया था। गणेश यादव हिस्टीशीटर अशोक यादव का भाई है और इसके खिलाफ भी कई थानों में 12 से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। गणेश यादव का आरोप है कि प्राधिकरण मकान को तोड़ने से पहले किसी प्रकार का नोटिस नहीं दिया। बिना पूर्व सूचना के पीडीए ने मकान को गिराना शुरू कर दिया। उसका आरोप है कि हवेलिया ग्राम सभा में किसी भी मकान का नक्शा पास नहीं है।

    इसे भी पढ़े:Up Panchayat Chunav 2021: अब प्रधानों को दिये हुए रकम की जांच करवाएगी योगी सरकार

    माफिया अतीक अहमद के शूटर फरहान के अवैध मकान पर भी चल चुकी है जेसीबी
    प्रयागराज में माफिया और उनके करीबियों के खिलाफ योगी सरकार का अभियान जारी है। माफिया अतीक अहमद के करीबियों व शूटरों की अवैध अचल संपत्तियों पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण की जेसीबी चल रही है। पीडीए इनके मकानों, लाजों को तोड़ रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को भी पीडीए की ओर से ध्‍वस्‍तीकरण अभियान चलाया गया। इस बार माफिया अतीक के शूटर फरहान अख्‍तर के बमरौली स्थित मकान को ध्‍वस्‍त किया गया। अतीक अहमद के शूटर फरहान अख्तर के बमरौली स्थित मकान पर 18 दिसंबर को प्रयागराज विकास प्राधिकरण की जेसीबी चली। करीब 300 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बने मकान को प्राधिकरण द्वारा नक्शा पास न होने के कारण गिराया गया। दोपहर में लाव-लश्‍कर के साथ प्रयागराज विकास प्राधिकरण के अधिकारी बमरौली स्थित फरहान अख्‍तर के घर पर पहुंची। इसके बाद ध्‍वस्‍तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अफसर और भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहे।

    UTTAR PRADESH TOP 10 NEWS ! विधायक ने कोरोना की झूठी रिपोर्ट क्यों बनवाई ? AKHILESH YADAV! YOGI MODI
    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    44 दिवसीय माघ मेले का ऐतिहासिक समापन, 22 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान से टूटा कुंभ का रिकॉर्ड

    नाम के आगे ‘शंकराचार्य’ कैसे लगाया? मेला प्रशासन के नोटिस पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का करारा जवाब

    प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर विवाद : समर्थकों से मारपीट के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बिना स्नान लौटे

    खून के रिश्ते का खूनी अंत: प्रयागराज में बेटे ने पिता समेत 3 को उतारा मौत के घाट, कुएं में मिले शव

    घुसपैठियों पर CM योगी सख्त! रोहिंग्या और बांग्लादेशियों से सतर्क रहने को कहा, पहचान पत्र देखकर ही दें नौकरी

    16 लड़कियों से यौन शोषण का आरोप, कोर्ट ने चैतन्यानंद को 5 दिन की रिमांड पर भेजा…

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.