Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, April 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » MP के हरदा में करणी सेना पर पुलिस का लाठीचार्ज, हिरासत में 5 लोग, जिलाध्यक्ष घायल

    MP के हरदा में करणी सेना पर पुलिस का लाठीचार्ज, हिरासत में 5 लोग, जिलाध्यक्ष घायल

    July 13, 2025 मध्य प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    मध्य प्रदेश के हरदा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. यहां पुलिस और करणी सैनिकों के बीच जोरदार टकराव हुआ. जिसमें थाना सिटी कोतवाली परिसर के बाहर प्रदर्शन कर रहे करणी सैनिकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. करणी सेना का आरोप था कि पुलिस धोखाधड़ी के मामले के एक (lathicharge on karni sena) आरोपी को संरक्षण दे रही है.

    बता दें कि हरदा में पैसों के लेनदेन को लेकर करणी सेना कार्यकर्ताओं ने थाना सिटी कोतवाली का घेराव किया. कार्यकर्ताओं का आरोप था कि पुलिस ने धारा 420 के एक आरोपी को पैसे लेकर संरक्षण दिया है. इसको लेकर करणी सेना के जिलाध्यक्ष सुनील राजपूत के नेतृत्व में थाने के बाहर प्रदर्शन किया गया.

    पुलिस पर गंभीर आरोप

    करणी सेना जिलाध्यक्ष सुनील राजपूत ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी से पैसे लेकर पुलिस उसे बचा रही है. हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने भी सख्ती दिखाई और लाठीचार्ज कर दिया. इस लाठीचार्ज में कुछ कार्यकर्ता घायल हो गए. वहीं पुलिस ने सुनील राजपूत समेत 5 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है.

    क्या है घटना की वजह?

    दरअसल राजपूत समाज के एक व्यक्ति ने इंदौर के एक व्यापारी से 22 लाख में हीरा खरीदा था, जो नकली निकला. फरियादी ने दिसम्बर 2024 में सिटी कोतवाली में 420 का मामला दर्ज करवाया था. इस मामले को लेकर पुलिस ने इंदौर के आरोपित को न्यायालय पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

    lathicharge on karni sena – इस दौरान करणी सेना ने सिटी कोतवाली के बाहर पुलिस के साथ बात करनी चाही. जब बातचीत के बाद विवाद बढ़ गया तो पुलिस ने करणी सेना पर लाठी चार्ज कर जिलाध्यक्ष सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर 151 में जेल भेज दिया.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    उज्जैन व्यापार मेले ने रचा इतिहास, 41 हजार से ज्यादा वाहन बिके; सरकार को मिला ₹206 करोड़ का राजस्व

    राजा रघुवंशी की मां बोलीं-मेरा बेटा लौट आया है, परिवार बच्चे के जन्म को मान रहा चमत्कार

    ‘घर में अकेली थी किशोरी, अंदर घुसे ASI और…’; पुलिस अधिकारी पर गंभीर आरोप, जांच शुरू

    Indore Kinnar News: इंदौर में किन्नरों का आतंक! 51 हजार रुपये नेग न मिलने पर महिला के बाल पकड़कर जमीन पर पटका

    ग्वालियर में भाजपा पार्षद योगेंद्र यादव पर 25% कमीशन मांगने का आरोप; ठेकेदार ने सबूतों के साथ की शिकायत

    Strange Police Case: पुलिस स्टेशन में महिला का ‘शक्ति प्रदर्शन’! चालान कटते ही देवी का रूप, पुलिस ने 50 रुपये देकर पीछा छुड़ाया

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.