मुंबई : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की ओर से भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली को 5 लाख रुपये की निजी सहायता देने की घोषणा की गई है। कांबली 90 के दशक के स्टाइलिश बाएं हाथ के बल्लेबाज रहे हैं। फिलहाल उनकी स्वास्थ्य स्थिति ठीक नहीं है और उनको ठाणे (भिवंडी) के आकृति (5 Lakhs Help Announced For Former Cricketer) अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
इसे भी पढ़ें – बांग्लादेशी आतंकी संगठन शुभेंदु अधिकारी को बना सकता है निशाना, खुफिया एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट
5 Lakhs Help Announced For Former Cricketer – उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जैसे ही कांबली के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी मिली, उनके आदेशानुसार उनके ओएसडी मंगेश चिवटे ने उनसे मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आकृति अस्पताल के डॉक्टरों से कांबली के लिए सर्वोत्तम इलाज सुनिश्चित करने का अनुरोध भी किया।
इसे भी पढ़ें – वाजपेयी की जन्मशती पर कृतज्ञ राष्ट्र ने दी श्रद्धांजलि, दत्तक पुत्री नमिता भट्टाचार्य, दामाद रंजन भट्टाचार्य भी हुए शामिल
विनोद कांबली पिछले कुछ दिनों से बीमार हैं। चिवटे के अनुसार, कुछ दिन पहले आकृति अस्पताल के डॉक्टरों की एक टीम कांबली के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए बांद्रा स्थित उनके आवास पर गई थी। उस समय उन्होंने कांबली के परिवार से मुलाकात की और उन्हें सलाह दी कि यदि संभव हो तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जाए। इसके बाद कांबली के परिवार ने उन्हें आकृति अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, क्रिकेटर विनोद कांबली की मौजूदा स्थिति को देखते हुए कल्याण लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्रीकांत शिंदे ने कांबली को 5 लाख रुपये की निजी सहायता देने की घोषणा की है। यह मदद श्रीकांत शिंदे की फाउंडेशन के माध्यम से की जाएगी।