रायपुर : सुभाष स्टेडियम रायपुर में आज वंदे मातरम् की 150 वीं वर्षगांठ और सैनिक दिवस के मौके पर भव्य आयोजन किया गया. इस आयोजन में स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी के छात्रों के साथ, मंत्री, नेता (celebration of national song) और जनप्रतिनिधी भी शामिल हुए. आयोजन में रायपुर लोकसभा क्षेत्र में लगभग 3 हजार स्कूल कॉलेज और यूनिवर्सिटी में सामूहिक रूप से वंदे मातरम् गीत का गायन किया गया. इस भव्य आयोजन में लगभग 5 लाख लोग शामिल हुए.
इसे भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, 307 ब्लॉक अध्यक्षों की हुई नियुक्ति, AICC ने जारी की लिस्ट
पूरे रायपुर लोकसभा में सामूहिक रूप से वंदे मातरम् गीत गायन के इस आयोजन में 5 लाख लोगों ने हिस्सा लिया. इसके पहले 1907 में पहली बार वंदे मातरम गीत का गायन हुआ था. जिसके बाद आज वंदे मातरम की 150 वीं वर्षगांठ के अवसर पर 5 लाख लोगों लोगों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम गीत का गायन किया है, जो अपने आप में एक कीर्तिमान है.
इसे भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ में जारी रहेंगे श्रम सुधार, श्रमिकों को मिली 800 करोड़ रुपये से ज्यादा की मदद: लखन लाल देवांगन
celebration of national song – रायपुर लोकसभा के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा की पहले लोग वंदे मातरम गीत की कुछ लाइनें ही गाया करते थे. लेकिन अब पूरे वंदे मातरम गीत को स्कूल और कॉलेज में सप्ताह में एक दिन शुरू करने की अपील की है. सामूहिक रूप से वंदे मातरम गीत गायन के इस कार्यक्रम में स्कूल और कॉलेज के बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक प्रस्तुति भी दी. वंदे मातरम गीत के 150 साल पूरे होने पर पोस्टकार्ड और लिफाफा का विमोचन भी किया गया.


