रायपुर : छत्तीसगढ़ की साय सरकार श्रम सुधार में लगातार कार्य कर रही है. श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी. उन्होंने दावा किया कि (labor reforms will continue) श्रमिक कल्याण के क्षेत्र में बीते दो वर्षों में बड़े पैमाने पर काम करते हुए लाखों श्रमिकों को सीधा लाभ पहुंचाया गया है. उन्होंने श्रमिकों के हितों में किए गए कार्यों को मीडिया के सामने रखा.
इसे भी पढ़ें – पार्टी, शराब और फिर कत्ल! मामूली बात पर बॉयफ्रेंड ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट
मंत्री देवांगन ने बताया कि विभाग के अधीन मंडलों द्वारा पिछले दो वर्षों में कुल 11.40 लाख श्रमिकों का पंजीयन किया गया है। इनमें लगभग 9.40 लाख निर्माण श्रमिक, 1.39 लाख असंगठित श्रमिक और 98 हजार संगठित श्रमिक शामिल हैं। यह आंकड़े बताते हैं कि सरकार लगातार ज्यादा से ज्यादा श्रमिकों को योजनाओं की मुख्यधारा से जोड़ रही है.
इसे भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, 307 ब्लॉक अध्यक्षों की हुई नियुक्ति, AICC ने जारी की लिस्ट
labor reforms will continue – श्रम मंत्री ने साय सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए कहा कि श्रम विभाग द्वारा संचालित 71 योजनाओं के तहत बीते दो वर्षों में 29 लाख 55 हजार से अधिक श्रमिकों को कुल 804.77 करोड़ रुपये की सहायता दी गई है. इसमें श्रमिकों को लगभग 653.75 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है. 91,595 असंगठित श्रमिकों को करीब 143.77 करोड़ रुपये और 14,592 संगठित श्रमिकों को 7.24 करोड़ रुपये का लाभ दिया गया है.


