Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विश्व स्तनपान सप्ताह: स्तनपान शिशु का पहला टीका है – डॉ. संदीप कौशिक
    • जबलपुर: मुंह के कैंसर ऑपरेशन में भारी चूक! गाल के अंदर डॉक्टर ने लगाई ठुड्डी की स्किन, पीड़ित ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप
    • हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार
    • ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा “बाय” और लिखा मार्मिक सुसाइड नोट
    • मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने से मौत
    • प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार ने भेजा नोटिस का जवाब
    • इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमोशन
    • मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छिड़ा राजनीतिक घमासान
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, August 7
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » वियतनाम में 5.86 लाख लोग घर छोड़ने को मजबूर, एयरपोर्ट बंद… काजीकी तूफान का अलर्ट

    वियतनाम में 5.86 लाख लोग घर छोड़ने को मजबूर, एयरपोर्ट बंद… काजीकी तूफान का अलर्ट

    August 25, 2025 विदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    वियतनाम में इस साल का सबसे शक्तिशाली तूफान काजीकी आज लैंडफॉल करेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, काजीकी वियतनाम के मध्य तट की ओर बढ़ रहा है. इसकी स्पीड 175 किमी प्रति घंटा है, जो (Kaziki storm alert) लैंडफॉल के बाद और बढ़ सकती है. इसे देखते हुए देश भर के एयरपोर्ट्स और स्कूल बंद कर दिए गए हैं. वियतनाम एयरलाइंस और वियतजेट ने 22 से ज्यादा उड़ानें रद्द की हैं.

    Kaziki storm alert – 4 प्रांतों के 5.86 लाख लोगों को घर छोड़ने को कहा गया है. थान होआ, क्वांग त्रि, ह्यू और दानंग के 1.50 लाख से ज्यादा परिवारों को सुरक्षित जगह शरण लेने का आदेश दिया गया है. काजीकी दक्षिण चीन सागर में आगे बढ़ रहा है. तूफान के लैंडफॉल से पहले तटीय शहर विन्ह में रात भर भारी बारिश हुई. 7 तटीय प्रांतों ने समुद्र में नाव चलाने पर रोक लगा दी है. रेस्क्यू के लिए 21 हजार बचावकर्मी तैनात किए गए हैं.

    पिछले साल यागी ने तबाही मचाई थी

    पिछले साल वियतनाम में यागी तूफान आया था. यागी के चलते आई बाढ़ और भूस्खलन की वजह से 200 से ज्यादा लोग मारे गए थे, 100 से ज्यादा लापता हो गए थे. तूफान की वजह से वियतनाम को लगभग 3.3 बिलियन डॉलर यानी ₹2.74 लाख करोड़ का नुकसान हुआ था.

    चीन के सान्या शहर में भी तूफान का असर

    काजीकी के चीन के हैनान द्वीप से भी गुजरने की आशंका है. यहां 20 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने को कहा गया है. सान्या में टूरिस्ट प्लेस, स्कूल, दुकानें और ऑफिस बंद कर दिए हैं. पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी ठप्प है. सान्या चीन के सबसे लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेस में से एक है. यहां पिछले साल 3.4 करोड़ टूरिस्ट पहुंचे थे.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    ब्रिटेन की राजनीति में बढ़ेगा मुसलमानों का दबदबा! 2029 के चुनाव में 78 से ज्यादा सीटों पर मुस्लिम वोटर्स तय करेंगे जीत-हार

    पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत का बड़ा कदम: वरिष्ठ IFS अधिकारी विश्वेश नेगी ईरान में नए राजदूत नियुक्त

    PoJK का जनाक्रोश इस्लामाबाद-रावलपिंडी पहुंचा: पुलिस लाठीचार्ज, कई छात्र हिरासत में; चुनाव में भारी हंगामा

    उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शांति रैली के दौरान आत्मघाती हमला, 5 पुलिसकर्मियों सहित 14 की मौत

    इंडोनेशिया के समुद्र में 271 यात्रियों से भरी नाव में लगी भीषण आग: 5 की मौत, 41 लापता; पानी में कूदे लोग

    अमेरिका ने अब तक 4,840 भारतीयों को किया डिपोर्ट: विदेश मंत्रालय ने जारी किए आंकड़े, जानें कैसे होती है वापसी

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.