इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में शानदार शतक ठोकने वाला पंजाब किंग्स का सलामी बल्लेबाज दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2025 में रन बनाने के लिए तरस गए गया. इस लीग में ये खिलाड़ी अब तक तीन मैच खेल चुका है, लेकिन अभी तक वो कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाया है. इस खिलाड़ी ने IPL 2025 में 475 रन बनाए थे. इसके अलावा इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर खेलते हुए IPL में 18 विकेट चटकाने वाला स्पिनर DPL 2025 में एक बार फिर विकेट चटकाने में नाकाम रहा. इन दोनों खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन की वजह से आउटर दिल्ली वॉरियर्स को इस (475 runs in IPL) लीग में दूसरी हार झेलनी पड़ी. दिल्ली वॉरियर्स को नार्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने हराया.
IPL 2025 में पंजाब किंग्स ने प्रियांश आर्या को 3.8 करोड़ रुपये में खरीदा था. उन्होंने शानदार प्रदर्शन करके पंजाब किंग्स के इस फैसले को सही साबित भी किया था, लेकिन DPL 2025 में आते ही वो खेलना भूल गए हैं. लगातार तीसरे मैच में भी वो कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए. पहले दो मैचों में 26 और 16 रन बनाने वाले प्रियांश आर्या आउटर दिल्ली वॉरियर्स की ओर से खेलते हुए तीसरे मुकाबले में केवल 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इस दौरान उन्होंने 12 गेंदों का सामना किया.
475 runs in IPL – इसके अलावा IPL में 18 विकेट लेने वाले सुयश शर्मा भी तीसरे मैच में कोई कमाल नहीं दिखा पाए और 4 ओवर में 32 रन लुटा दिए. दूसरे मैच में चार विकेट लेने वाले सुयश शर्मा अपने प्रदर्शन को दोहरा नहीं पाए और तीसरे मैच में एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए. पहले मैच में भी वो कोई विकेट हासिल नहीं कर पाए थे. RCB ने सुयश शर्मा को 2.6 करोड़ रुपये में खरीदा था. इन दोनों खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन की वजह से दिल्ली वारियर्स को नार्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के खिलाफ 19 रनों से हार झेलनी पड़ी.

