सऊदी अरब में हाल में भयानक हादसा हुआ था. इस हादसे में उमराह अदा करने भारतीय को मौत हो गई थी. इस हादसे में महिलाओं-बच्चों समेत 44 भारतीय मारे गए थे. अब 44 भारतीयों का अंतिम (Saudi bus accident) संस्कार शनिवार को सऊदी अरब में किया गया. मृतक तीर्थयात्रियों को पवित्र जन्नतुल बकी कब्रिस्तान में दफनाया गया.
तीर्थयात्रियों की जनाजे की नमाज में (अंतिम संस्कार की नमाज) एक उच्चस्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल भी शामिल हुआ. जिसमें आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर, सऊदी अरब में भारतीय राजदूत सुहेल खान और कॉन्सुल जनरल फहद सूरी शामिल हुए.
इसे भी पढ़ें – यूक्रेन संकट में नया मोड़: पीस प्लान पर ट्रंप का ज़ेलेंस्की को ‘अल्टीमेटम’, क्या झुकेंगे यूक्रेन के राष्ट्रपति?
सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक आधिकारिक पोस्ट में लिखा, मदीना बस दुर्घटना के पीड़ितों का अंतिम संस्कार 22 नवंबर को मदीना, सऊदी अरब में हुआ. आंध्र प्रदेश के राज्यपाल जस्टिस एस. अब्दुल नजीर ने मस्जिद-ए-नबवी में जनाजे की नमाज़ और जन्नतुल बकी में दफन में भाग लिया. राजदूत डॉ. सुहेल खान और कॉन्सुल जनरल फहद सूरी ने भी परिजनों और शुभचिंतकों के साथ शामिल होकर श्रद्धांजलि दी.
Saudi bus accident – अपनी यात्रा के दौरान, राज्यपाल नजीर ने सऊदी अधिकारियों के साथ बैठक और संवाद भी किए. एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने मदीना के कार्यवाहक गवर्नर अब्दुलमोहसिन बिन नैफ बिन हुमैद से मुलाकात की और मदीना के गवर्नर प्रिंस सलमान बिन सुल्तान बिन अब्दुलअजीज अल सऊद से फोन पर बातचीत की.
