Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Sangli Suicide Case: युवक ने की आत्महत्या, मां का गंभीर आरोप- ‘धर्म परिवर्तन के दबाव में बेटे की ली गई जान’
    • IND vs ENG 1st T20I: इंग्लैंड के खिलाफ भिड़ंत के लिए तैयार भारत, क्या वैभव सूर्यवंशी का होगा डेब्यू?
    • Toxic Teaser: ‘टॉक्सिक’ के नए टीजर में यश की गर्ल गैंग का भौकाल, नयनतारा और कियारा का दिखा खूंखार अंदाज
    • Israel-USA Tensions: अमेरिकी मदद ठुकराएंगे नेतन्याहू, कहा- ‘हमारी अर्थव्यवस्था अब विदेशी सहायता की मोहताज नहीं’
    • ATF Price Cut: हवाई यात्रा होगी सस्ती! जेट फ्यूल के दाम में 5 रुपये की भारी कटौती
    • Yusuf Imran: गूगल छोड़कर शुरू किया अपना AI बिजनेस, जानें क्यों करोड़ों की सैलरी को दी मात?
    • Dreamcatcher Vastu Tips: घर में ड्रीमकैचर लगाने के फायदे, जानें सही दिशा और वास्तु के नियम
    • Future of Healthcare in India: बदलती जीवनशैली और बढ़ती बीमारियों के बीच हेल्थकेयर का नया स्वरूप
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, July 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Ad
    Home » 40 साल पुराना प्रण, जो राम मंदिर बनने के साथ हो जाएगा पूरा

    40 साल पुराना प्रण, जो राम मंदिर बनने के साथ हो जाएगा पूरा

    December 28, 2023 रोचक 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    आज से ठीक 24 दिनों के बाद विश्व उस पावन पल का साक्षी बनेगा। जिस राम मंदिर का इतंजार करते हुए कई पीढ़ियां इस दुनिया से चली गई। पिछले 500 सालों में न जाने कितने राम भक्तों ने अपने इष्ट के लिए बलिदान दे दिया। न जाने कितने राम भक्तों ने अपने आराध्य को वर्षों टेंट में रहते देख पीड़ा और असहाय होने का अनुभव किया। लेकिन अंतत: हुआ वही जो राम रचि राखा।

    इसे भी पढ़ें – बैलों के मौत पर किसान किया कुछ ऐसा, जिसकी देशभर में हो रही चर्चा

    आज से 40 पहले लिया था प्रण 

    कठोर संघर्ष और लंबे इतंजार के बाद 22 जनवरी 2024 को रामलला भव्य मंदिर में पूरे भव्यता के साथ पधारेंगे। करोड़ों सनातन संस्कृति में विश्वास रखने वाले लोगों के लिए यह अविस्मरणीय समय होगा। लेकिन उत्तर प्रदेश के जमुनियाबाग के रहने वाले संतोष दुबे के लिए यह पल दोहरी खुशी लेकर आएगा। क्योंकि आज से 40 साल पहले जो उन्होंने प्रण किया था, वो 22 जनवरी को पूरा हो जाएगा।

    तो कहानी की शुरुवात 30 जनवरी 1984 से शुरु होती है। इस वक्त विश्व हिंदु परिषद की ओर से सरयू तट पर संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इसी समय संतोष दुबे राम मंदिर आंदोलन से जुड़े और उन्होंने संकल्प लिया कि जब तक राम मंदिर का निर्माण नहीं होगा, तब तक वो अपना घर नहीं बनवाएंगे।

    इसे भी पढ़ें – समंदर में कांपेंगे दुश्मन, नौसेना के बेड़े में शामिल होगा INS Imphal, जानें इस की खूबियां

    अब तक रहते 100 साल पुराने घर में

    इस संकल्प के बाद वो अलग-अलग आंदोलनों से जुड़े रहे। साथ ही समय के साथ आर्थिक रुप से भी मजबूत होते गए। गाड़ी ली और साथ ही अन्य संसाधनों को भी पूरा किया, लेकिन नया घर नहीं बनवाया। करीब 100 साल पुराने घर में वो अबतक रहते रहें। संतोष दुबे ने राम मंदिर आंदोलन में हमेशा बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। 2 नवंबर 1990 में कार सेवा के दौरान उन्हें चार गोलियां लगीं।

    6 दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद का गुंबद तोड़ते समय वह नीचे गिरे और शरीर में 17 फ्रैक्चर हो गए। कई महीनों के इलाज के बाद वह स्वस्थ हुए और फिर रामकाज में जुट गए। इस पूरे प्रकरण पर संतोष दुबे का कहना है कि 30 जनवरी 1984 को भगवान श्रीराम का मंदिर बनने तक उन्हें अपना मुंह न दिखाने का कारसेवकों के साथ संकल्प लिया था।

    इसे भी पढ़ें – अब समुद्र में डूबी द्वारका नगरी के होंगे दर्शन, जानें क्या है तैयारी

    राम मंदिर के लिए घर से निकलेंगे नंगे पांव

    अब वे अपने आराध्य को मुंह दिखाने लायक हो गए हैं। 30 जनवरी को जीवित बचे कारसेवकों के साथ नंगे पांव घर से निकलेंगे और रामकोट की परिक्रमा करके श्रीराम लला के दर्शन करेंगे। संतोष दुबे ने कहा कि प्रभु श्रीराम को उनके मकान में देखना ही मेरे जीवन का उद्देश्य रहा। 40 वर्ष के इंतजार के बाद सपना साकार हो रहा है। आराध्य को उनका घर मिल रहा है। मंदिर तैयार होने के बाद हम अपना भी आशियाना बनाएंगे।

    संतोष के जैसे ना जाने कितने राम भक्तों ने अलग-अलग प्रकार का संकल्प लिया होगा। जो 22 जनवरी को पूरा हो जाएगा। हालांकि, राम मंदिर के भव्य उद्घाटन की तैयारी जोरो से चल रही है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों रामलला को नवनिर्मित मंदिर में विराजित किया जाएगा। इसके लिए देश और दुनिया से हजारों लोगों को न्योता भेजा गया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    यहां छिपा है माउंट एवरेस्ट से भी 100 गुना ऊंचा पर्वत, कैसे हुआ खुलासा?

    सावन के पहले सोमवार हरिद्वार में गंगा किनारे उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब

    21 या 22 जुलाई, कब से शुरू है सावन? 72 साल बाद बन रह दुर्लभ संयोग

    यूपी बीजेपी की स‍ियासी उठापटक पर सपा प्रमुख अखि‍लेश यादव का तंज, कहा- अंदरूनी झगड़ों में धंस रही भाजपा

    यूपी के अमेठी में भीषण सड़क हादसे में पांच की मौत, 12 यात्री घायल

    अयोध्या राम मंदिर के पुजारियों की पोशाक में हुआ बदलाव, अब भगवा रंग की जगह पहनेंगे इस रंग की ड्रेस

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.