26 January Kisan protest-26 जनवरी को निकालेंगे ट्रैक्टर रैली- अखिलेश यादव
विपक्ष जिस प्रकार से किसान आंदोलन का समर्थन कर रहा है, उसमे ताज़ा खबर आयी है, उत्तर प्रदेश से जिसमे की सपा के पूर्व मुख्यमंत्री और मुलायम सिंह के बेटे अखिलेश यादव ने बयां जारी कर के कहा है की समाजवादी पार्टी की अगुवाई में किसान गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज लगाकर ट्रैक्टर रैली निकालेंगे साथ ही वे तहसील स्तरीय समारोहों में शामिल भी होंगे, साथ ही ये निर्देश दिए की किसान आंदोलन के समर्थन में पार्टी नेता व कार्यकर्ता ट्रैक्टर रैली में भागीदारी दे |
अखिलेश यादव का कहना है की किसान अपनी न्याय संगत मांगों को लेकर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, किसान आंदोलन ऐतिहासिक अहिंसात्मक आंदोलन बन गया है। गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व है। अन्नदाता सम्मान के पात्र है।उनको अपमानित नहीं किया जाना चाहिए। किसानों की मांगों की उपेक्षा सही नहीं होगी। उनकी मांगों को मानने से राष्ट्र का गौरव बढ़ेगा |
किसानों की मुख्य मांग है कि तीनों कृषि कानूनों को वापस लिया जाए क्योंकि किसान हितों के विरोधी है। इसी के साथ वे न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की अनिवार्यता की मांग कर रहे हैं ताकि किसान को उसकी फसल का लाभकारी दाम मिल सके। भाजपा को समझना चाहिए कि जिनके लिए यह कानून बना है, जब उन्हें ही ये स्वीकार्य नहीं है तो फिर इसका क्या फायदा।
सपा आंदोलनकारी किसानों की मांगों का पूरी तरह समर्थन करती है। किसानों के समर्थन में किसान यात्रा और घेरा कार्यक्रम चलाए हैं। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को सपा किसानों के साथ गणतंत्र दिवस मनाएगी, साथ ही राज्य भर की प्रत्येक तहसील पर किसान अपने-अपने ट्रैक्टरों पर तिरंगा लगाकर आएंगे। वे समाजवादियों के साथ राष्ट्रीय ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होकर एकता का प्रदर्शन करेंगे।
इसे भी पढ़े: Ajeet Singh Mau: मुन्ना बजरंगी के हत्यारोपित सुनील राठी का करीबी निकला शूटर
इसे भी पढ़े: यूपी में प्रशासनिक फेरबदल, 6 पीपीएस अफसरों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट
ऐसी तमाम ख़बरों के लिए जुड़े रहे करंट न्यूज़ के साथ, हमे बताये कैसा लगा आर्टिकल “26 January Kisan protest-26 जनवरी को निकालेंगे ट्रैक्टर रैली- अखिलेश यादव”