Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव।
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, April 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » 1300 करोड़ रुपये की 30 जल आपूर्ति को मंजूरी

    1300 करोड़ रुपये की 30 जल आपूर्ति को मंजूरी

    October 23, 2023 हरियाणा 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    चंडीगढ़: हरियाणा सरकार द्वारा जलापूर्ति व सीवरेज व्यवस्था को सुदृढ़ करने के दृष्टिगत 15 जिलों में 1018 करोड़ रुपये की लागत की 30 जल आपूर्ति परियोजनाएं और 283 करोड़ रुपये की लागत से 9 सीवरेज परियोजनाएं क्रियान्वित की जाएंगी। इन जिलों में अंबाला, हिसार, कैथल, कुरूक्षेत्र, जींद, पंचकूला, रोहतक, फतेहाबाद, सिरसा, चरखी दादरी, यमुनानगर, करनाल, भिवानी, महेंद्रगढ़ और पलवल शामिल हैं। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज यहां अमृत 2.0 के तहत जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा क्रियान्वित की जाने वाली इन परियोजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी की 425 करोड़ रुपये से अधिक की 18 जल आपूर्ति परियोजनाएं पाइपलाइन में हैं, जिन्हें जल्द ही मंजूरी प्रदान कर दी जाएगी। प्रवक्ता ने बताया कि आज स्वीकृत जल आपूर्ति परियोजनाओं में जींद शहर में 388.27 करोड़ रुपये की लागत से नहर आधारित जल आपूर्ति योजना का निर्माण, जिला चरखी दादरी में 115 करोड़ रुपये की लागत से रॉ वाटर पंपिंग स्टेशन का निर्माण करके जल आपूर्ति योजना का विस्तार, वाटर वर्क्स में मौजूदा संरचनाओं का नवीनीकरण/उन्नयन, राइजिंग मेन और वितरण लाइनें बिछाना, 55.58 करोड़ रुपये की लागत से जिला हिसार के बरवाला शहर की जल आपूर्ति योजना का विस्तार और उन्नयन, जिला जींद के नरवाना शहर में 44.55 करोड़ रुपये की लागत से शेष वितरण नेटवर्क लाइन बिछाना और मौजूदा जल आपूर्ति प्रणाली का सुदृढ़ीकरण कार्य शामिल है।

    इनके अलावा, 34.24 करोड़ रुपये की लागत से जलापूर्ति योजना का विस्तार और उन्नयन (राजौंद, जिला कैथल की मौजूदा संरचनाओं का नवीनीकरण और सुदृढ़ीकरण व अतिरिक्त ढांचे का निर्माण), 30.17 करोड़ रुपये की लागत से आदमपुर टाउन, हिसार में जल आपूर्ति योजना का विस्तार और मौजूदा पाइप नेटवर्क का सुदृढ़ीकरण, 30.97 करोड़ रुपये की लागत से हांसी टाउन, जिला हिसार के प्रथम और द्वितीय वॉटर वर्क्स का नवीनीकरण और उन्नयन, 6.71 करोड़ रुपये की लागत से अंबाला में जलापूर्ति योजना का सुदृढ़ीकरण, 7.57 करोड़ रुपये की लागत से कैथल शहर, जिला कैथल में पार्थमार वर्क्स प्योदा रोड का विस्तार एवं नवीनीकरण, 4.36 करोड़ रुपये की लागत से कुरूक्षेत्र में पुरानी/क्षतिग्रस्त एसी/पीवीसी पाइपलाइन को डीआई पाइपलाइन से बदलना, 17.14 करोड़ रुपये की लागत से ऐलनाबाद टाउन में जल आपूर्ति योजना का विस्तार, टैंकों का निर्माण, मौजूदा वॉटर वर्क्स संरचनाओं की मरम्मत और दक्षिणी घग्गर नहर से मौजूदा वॉटर वर्क्स तक नए चैनल का निर्माण कार्य को भी मंजूरी दी गई है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    इंसानियत शर्मसार! मूक-बधिर बच्चे के साथ अधेड़ ने की दरिंदगी; आरोपी बैजनाथ पुलिस के हत्थे चढ़ा

    इंसानियत शर्मसार! पत्नी पर शक में पिता बना ‘जल्लाद’, “बेटी मेरी नहीं” कहकर मासूम की बेरहमी से हत्या

    हरियाणा में बड़ा एक्शन! मुख्यमंत्री नायब सैनी की सख्ती के बाद बैंक ने घुटने टेके, नगर निगम को मिले 127 करोड़

    मुख्यमंत्री सैनी ने गोहाना को दी करोड़ों की सौगात; स्पोर्ट्स, हेल्थ और एजुकेशन सेक्टर के लिए बड़े एलान

    Highway Toll Rules: सावधान! हाईवे पर सफर के दौरान अब नहीं चलेगा कैश, परेशानी से बचने के लिए तुरंत करें ये काम

    Sirsa Drug Raid: पुलिस को देख फ्लैट की दूसरी मंजिल से कूदा पूर्व नेता, महिला हेरोइन के साथ गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.