चंडीगढ़ : कांग्रेस की हरियाणा इकाई ने शुक्रवार को पार्टी के 13 नेताओं को ‘‘पार्टी विरोधी गतिविधि’’ के आरोप में निष्कासित कर दिया, क्योंकि इन नेताओं ने राज्य विधानसभा चुनाव में पार्टी द्वारा आधिकारिक तौर पर चुने गए उम्मीदवार के खिलाफ बतौर निर्दलीय चुनाव
लड़ने का फैसला किया है। कांग्रेस ने कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता पर अंकुश लगाने के लिए उन्हें तत्काल प्रभाव से छह साल के लिए (13 Candidates Expelled From Congress Party) निष्कासित किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें – जहां-जहां कांग्रेस ने पैर रखा, वहां भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद पक्का है : PM मोदी

हरियाणा की कांग्रेस इकाई के प्रमुख उदय भान द्वारा जारी पार्टी आदेश के अनुसार, गुहला अनुसूचित जाति (एससी) सुरक्षित सीट से नरेश धांडे, जींद से प्रदीप गिल, पुंडरी से सज्जन सिंह ढुल और सुनीता बट्टन, नीलोखेड़ी-एससी (सुरक्षित) से राजीव मामूराम गोंदर और दयाल सिंह सिरोही, पानीपत ग्रामीण से विजय जैन, उचाना कलां से दिलबाग सांडिल, दादरी से अजीत फोगाट, भिवानी से अभिजीत सिंह, बवानी खेड़ा-एससी (सुरक्षित) से सतबीर रतेरा, पृथला से नीटू मान और कलायत से अनीता ढुल बड़सीकरी को निष्कासित कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें – हरियाणा में कांग्रेस बाप-बेटे की पार्टी, दलित बहन का किया गया अपमान : मनोहर लाल खट्टर

13 Candidates Expelled From Congress Party – हरियाणा में पांच अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी द्वारा टिकट नहीं मिलने से कई नेता नाराज थे लेकिन बाद में पार्टी इनमें से कई की नाराजगी दूर करने में सफल रही थी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री संपत सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद नलवा सीट से अपना नामांकन वापस ले लिया, जबकि एक अन्य नेता राम किशन ‘फौजी’ ने भी बवानी खेड़ा सीट से अपना नाम वापस ले लिया।

Share.
Exit mobile version