हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों के लिए विधानसभा परिसर में सुबह 9 बजे से  वोटिंग शुरू हो गई है। वोटिंग शाम 4 बजे तक चलेगी। शाम 5 बजे काउंटिंग होगी और इसके बाद रिजल्ट घोषित (Haryana Rajya Sabha elections) किया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहला वोट डाला। राज्यसभा चुनाव के लिए 01:02 PM बजे तक 68 वोट डाले गए।

पढ़ें लाइव अपडेट—-

इतने डाले गए थे वोट

12 बजकर 50 मिनट तक 50 से ज्यादा विधायक वोट डाल चुके थे।

सवा 12 बजे तक डाले गए थे 40 वोट

राज्यसभा चुनाव में सवा 12 बजे तक 40 वोट डाले गए हैं। ज्यादातर वोटिंग भाजपा विधायकों ने की है। थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा और कलायत विधायक विकास सहारन ने वोट डाल दिए हैं। सीनियर विधायक आफताब अहमद खुद विधायकों को लेकर वोटिंग कराने ले जा रहे हैं। अरोड़ा ने बताया कि अभी तक कांग्रेस के करीब 10 विधायक वोट कर चुके हैं।

अनिल विज ने भी डाला वोट

बता दें कि पिछले काफी समय से मंत्री विज के पैरों में प्लास्टर होने की वजह से विज अपने घर पर ही थे और आज वोटिंग की। इस बारे में जब विज से बात की गई तो मंत्री अनिल विज ने दोनों सीटों पर जीतने का दावा करते हुए कहा कि वोट डालने तो जाना ही है चाहे वे स्ट्रेचर पर जाएं या फिर व्हील चेयर पर।

Haryana Rajya Sabha elections – बता दें कि भाजपा ने संजय भाटिया और कांग्रेस ने कर्मवीर बौद्ध को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा भाजपा नेता सतीश नांदल निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। एक उम्मीदवार को जीत के लिए 31 कोटा वोट चाहिए।

 

Share.
Exit mobile version