गुजरात के गिरनार में स्थित प्रसिद्ध मां अंबाजी मंदिर में सुरक्षा और मंदिर परिसर की पवित्रता को भंग करने का मामला सामने आया है. यहां मंदिर के पुजारी पर आरोप लगा है कि उन्होंने मंदिर परिसर में कुछ लोगों के साथ शराब और मांस पार्टी की. इतना ही नहीं, ये भी आरोप है कि उन्होंने मंदिर में दान के लिए आने वाली राशि (non veg party in temple) से लाखों रुपए का गबन किया है. इस मामले में कलेक्टर ने 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है. इन 11 लोगों के खिलाफ दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराई गई थीं.
इसे भी पढ़ें – ऊना कांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, 37 आरोपी रिहा; 5 को मिली सजा, जानें क्या था पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, कलेक्टर ने जूनागढ़ के गिरनार स्थित अंबाजी मंदिर में अनियमितताओं और पवित्रता भंग करने के गंभीर आरोपों में कुल 11 लोगों के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज करने का आदेश दिया. इस मामले में दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज की जाएंगी. शिकायत वायरल वीडियो सामने आने के बाद दर्ज की गई. डीएम ने वीडियो के आधार पर जांच के आदेश दिए थे.
इसे भी पढ़ें – अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, बोले- “भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए गुजरात में चेहरे नहीं, सिस्टम बदलना होगा”
non veg party in temple – मंदिर परिसर में शराब और मांसाहार के साथ पार्टी आयोजित करने के आरोप में दो नाबालिगों सहित 6 व्यक्तियों (अभिषेक चौहान, छगन डाभी, निखिल मेघनाथी और जिग्नेश डाभी) के खिलाफ पहली शिकायत दर्ज की जाएगी. जांच में पता चला है कि 22 अक्टूबर को इन व्यक्तियों ने सीढ़ी के रास्ते शराब और मांसाहार लाया और वहां चार दिनों तक रहकर पार्टी की.

