- आरोपी लड़के को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोंडोटी। केरल से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है, जहां 10वीं कक्षा के छात्र ने 23 वर्षीय महिला के साथ रेप करने की कोशिश की। बता दें कि यह घटना केरल के कोंडोटी जिले में हुई है, जहां 23 वर्षीय महिला का पीछा कर उसके साथ खेत मे बलात्कार करने की कोशिश की गई। हालांकि 15 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
पुलिस अधिकारी ने सूत्रों को बताया कि आरोपी ने महिला का पीछा उस वक्त किया, जब वह कॉलेज जा रही थी। वहीं मौका मिलते ही आरोपी ने उसपर कथित तौर पर हमलाकर उसे खेत मे ले गया। जहां आरोपी ने महिला के कपड़े फाड़ दिए।
महिला ने जब इसका विरोध किया और आगे बढ़ने की कोशिश की तो आरोपी ने उस पर पत्थर से वार किया, जिससे उसका मुंह सूज गया। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। छानबीन के बाद आरोपी ने पुलिस के सामने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। वहीं घायल महिला को प्राथमिक उपचार के लिए भेज दिया गया। साथ ही आरोपी लड़के को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।