प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस और स्टार्टअप इंडिया के 10 साल पूरे होने पर एक कार्यक्रम को संबोधित किया. जहां, पीएम मोदी ने कहा है कि सबसे अहम बात यह है कि (10 years of startup India) भारत के युवा असली समस्याओं को हल करने पर ध्यान दे रहे हैं. पीएम ने कहा कि मैं उन सभी युवा इनोवेटर्स की बहुत सराहना करता हूं जिन्होंने नए सपने देखने की हिम्मत की है.
इसे भी पढ़ें – 20 जनवरी को बीजेपी को मिलेगा नया ‘शिखर पुरुष’! नितिन नबीन की ताजपोशी तय
पीएम मोदी ने कहा कि आज, हम स्टार्टअप इंडिया के 10 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं. यह 10 साल का सफ़र आप जैसे हज़ारों-लाखों सपनों का सफ़र है. यह अनगिनत कल्पनाओं के सच होने का सफ़र है. सिर्फ 10 सालों में, स्टार्टअप इंडिया मिशन एक क्रांति बन गया है. भारत अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है. 2014 में, भारत में सिर्फ 4 यूनिकॉर्न थे, आज भारत में लगभग 125 एक्टिव यूनिकॉर्न हैं. दुनिया भी इस सफलता की कहानी को हैरानी से देख रही है.
इसे भी पढ़ें – इंदौर में राहुल गांधी बनाम प्रशासन! दूषित पेयजल पीड़ितों के सम्मेलन को मंजूरी नहीं
10 years of startup India – उन्होंने आगे कहा कि भारतीय युवा, वास्तविक समस्याओं के समाधान पर ध्यान दे रहे हैं, स्टार्टअप इंडिया मिशन एक क्रांति बन गया है. भारत में 2014 में केवल चार स्टार्टअप थे और आज 125 से अधिक सक्रिय यूनिकॉर्न कंपनियां हैं. यूनिकॉर्न कंपनियां अब अपने आईपीओ ला रही हैं और रोजगार सृजित कर रही हैं. भारत में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप परिवेश है, स्टार्टअप की संख्या दो लाख से अधिक हो गई है. मझोले और छोटे शहरों तथा यहां तक कि ग्रामीण क्षेत्रों के युवा भी अपने स्टार्टअप स्थापित कर रहे हैं.
