भारतीय जनता पार्टी की तरफ से शुक्रवार को अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का शेड्यूल जारी किया. इस शेड्यूल के मुताबिक, इस पद के लिए नॉमिनेशन 19 जनवरी को भरे जाएंगे और नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा अगले दिन यानी 20 जनवरी को जारी की जाएगी. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी (BJP new president) अध्यक्ष नितिन नबीन के निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की संभावना है, क्योंकि किसी अन्य नेता के चुनाव लड़ने की संभावना बहुत कम है.
इसे भी पढ़ें – इंदौर में राहुल गांधी बनाम प्रशासन! दूषित पेयजल पीड़ितों के सम्मेलन को मंजूरी नहीं
बीजेपी के राष्ट्रीय रिटर्निंग ऑफिसर के लक्ष्मण की तरफ से जारी संगठनात्मक चुनाव शेड्यूल के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष के चुनाव के लिए नॉमिनेशन 19 जनवरी को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे के बीच भरे जा सकते हैं. साथ ही नॉमिनेशन उसी दिन शाम 5 बजे से 6 बजे के बीच वापस लिए जा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें – मुंबई में बड़े ‘धुरंधर’ ढेर! सिद्धिविनायक ट्रस्ट अध्यक्ष के बेटे हारे, अरुण गवली की दोनों बेटियों को भी जनता ने नकारा
BJP new president – नॉमिनेशन पेपर्स की जांच 19 जनवरी को शाम 4 बजे से 5 बजे के बीच की जाएगी. लक्ष्मण ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो 20 जनवरी को वोटिंग होगी. उसी दिन नए बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की आधिकारिक घोषणा की जाएगी. सूत्रों के मुताबिक, नबीन, जेपी नड्डा की जगह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि पार्टी नेतृत्व, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह शामिल हैं, ये सभी उनके नाम का समर्थन कर रहे हैं.
