इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पेयजल प्रकरण का मामला गरमाया हुआ है. इस पूरे प्रकरण को लेकर विपक्षी दल कांग्रेस बीजेपी सरकार पर लगातार हमले कर रही है. इस बीच शुक्रवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बताया कि लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी शनिवार को शहर के (Rahul Gandhi vs administration) पीड़ित परिवारों और मरीजों से मुलाकात करेंगे. लेकिन प्रशासन ने कांग्रेस द्वारा किए जा रहे सम्मेलन की अनुमति से इनकार कर दिया है.

इसे भी पढ़ें – मोहन सरकार के 2 साल: दिल्ली में PM मोदी ने देखा MP का ‘प्रोग्रेस कार्ड’, इन उपलब्धियों पर दी शाबाशी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान दावा किया कि भागीरथपुरा में दूषित पेयजल से अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि आठ से 10 मरीजों की हालत बेहद गंभीर है. उन्होंने कहा कि गांधी शनिवार को इंदौर पहुंचकर निजी क्षेत्र के बॉम्बे हॉस्पिटल जाएंगे और उल्टी-दस्त के प्रकोप के कारण भर्ती मरीजों से मिलकर उनका हाल जानेंगे.

इसे भी पढ़ें – RSS न होता तो इतने हिंदू भी न बचते! धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान ने मचाई हलचल

Rahul Gandhi vs administration – जीतू पटवारी ने कहा, “हम दूषित पेयजल की समस्या के समाधान पर सकारात्मक चर्चा के लिए गांधी की मौजूदगी में बुद्धिजीवियों, पर्यावरणविदों और राज्य भर के नगर निगम पार्षदों का एक सम्मेलन आयोजित करना चाहते थे, लेकिन हमें प्रशासन ने इस आयोजन की अनुमति नहीं दी. इसलिए हम बाद में यह सम्मेलन आयोजित करेंगे.” पटवारी ने दावा किया कि पूरे प्रदेश में 70 प्रतिशत पानी दूषित होने के कारण पीने योग्य नहीं है.

Share.
Exit mobile version