Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Energy Security: दुनिया को ऑयल क्राइसिस से बचाएगा भारत का नया कॉरिडोर, ईरान के दबाव को देगा मात
    • West Bengal News: हेमा मालिनी ने बंगाल के हालात को बताया ‘सांस्कृतिक फासीवाद’, लोकसभा स्पीकर को लिखी चिट्ठी
    • Rahul Gandhi in Assam: जुबिन गर्ग की विचारधारा हिमंत सरमा के खिलाफ थी! असम में राहुल गांधी का बड़ा बयान
    • बड़ी खबर: राघव चड्ढा पर AAP का कड़ा एक्शन! राज्यसभा उप नेता पद छीना, सदन में बोलने पर भी पाबंदी की मांग
    • Rahul Gandhi vs Govt: CAPF विधेयक पर राहुल का तीखा हमला! एनकाउंटर में पैर गंवाने वाले जांबाज का वीडियो शेयर कर पूछे कड़े सवाल
    • West Bengal News: मालदा में जजों को बनाया बंधक! सुप्रीम कोर्ट भड़का, कहा—”ये जंगलराज है”, CBI-NIA जांच की तैयारी
    • Raja Ravi Varma Record: राजा रवि वर्मा की पेंटिंग ने रचा इतिहास! अरबपति साइरस पूनावाला ने करोड़ों में खरीदी ‘यशौदा-कृष्ण’ की तस्वीर
    • Nashik Police Controversy: आरोपियों से ‘कानून का गढ़’ बुलवाने पर विवाद, नासिक पुलिस के एक्शन पर उठे सवाल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, April 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » डेढ़ साल में 10 लाख नौकरियां, इन विभागों में होगी बंपर भर्ती

    डेढ़ साल में 10 लाख नौकरियां, इन विभागों में होगी बंपर भर्ती

    June 15, 2022 देश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंगलवार को डेढ़ साल में 10 लाख नौकरियां (10 Lakh Jobs) देने की बात कही गयी है। देश में चिंता बढ़ाने वाली बेरोजगारी दर के बीच इस घोषणा को काफी अहम माना जा रहा है। वहीं, विपक्ष भी महंगाई के बाद बेरोजगारी के मुद्दे पर ही सरकार को घेर रहा है। बहरहाल, आंकड़े बताते हैं कि सरकार के इस ‘मिशन मोड’ ऐलान के बाद सबसे ज्यादा फायदा रक्षा, रेलवे और राजस्व जैसे क्षेत्रों में नौकरी तलाशने वालों को हो सकता है।

    इसे भी पढ़ें – पैगंबर विवाद : हिंसा के विरोध में सड़कों पर उतरेंगे हिन्दू संगठन

    10 Lakh Jobs –  रिपोर्ट्स के मुताबिक, आंकड़े बताते हैं कि सबसे ज्यादा वैकेंसी डाक, रक्षा (सिविल), रेलवे और राजस्व जैसे बड़े मंत्रालय और विभागों में हैं। डाक विभाग में स्वीकृत कर्मचारियों की संख्या 2.67 लाख है। यहां 90 हजार वैकेंसी हैं। वहीं, रेलवे में स्वीकृत 15 लाख पदों में से 2.3 लाख रिक्त हैं। रक्षा (सिविल) विभाग में 2.5 लाख पद खाली हैं। राजस्व विभाग में रिक्त पदों का आंकड़ा 74 हजार है। जबकि, गृहमंत्रालय में 10.8 लाख पदों में से 1.3 लाख पोस्ट खाली हैं।

    प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से मंगलवार को जानकारी दी गई, ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी विभागों और मंत्रालयों में मानव संसाधन की स्थिति की समीक्षा की है। उन्होंने यह निर्देश भी दिया है कि अगले डेढ़ साल में सरकार द्वारा मिशन मोड में 10 लाख लोगों की भर्ती की जाए।’ सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी का डेटा बताता है कि मई में बेरोजगारी दर 7.12 फीसदी रही है। अप्रैल के मुकाबले इसमें 0.71 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

    इसे भी पढ़ें – युवाओं के लिए बड़ी खबर, अगले डेढ़ साल में 10 लाख नौकरियां देगी मोदी सरकार

    एजेंसी वार्ता के अनुसार, सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि नौकरियों का ब्योरा शीघ्र ही जारी किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की मंगलवार सुबह हुई बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए ठाकुर ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी ने सभी विभागों को 18 माह में कुल मिलाकर 10 लाख नए रोजगार देने को कहा है। इसका ब्योरा जल्द घोषित होगा। केंद्रीय मंत्रिमंडल की सुरक्षा मामलों की समिति ने सशस्त्र सेनाओं में जवानों की भर्ती के लिए नई योजना अग्निपथ को भी मंजूरी दी गई, जिसके तहत पहले वर्ष में तीनों सेनाओं में 46 हजार अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Energy Security: दुनिया को ऑयल क्राइसिस से बचाएगा भारत का नया कॉरिडोर, ईरान के दबाव को देगा मात

    West Bengal News: हेमा मालिनी ने बंगाल के हालात को बताया ‘सांस्कृतिक फासीवाद’, लोकसभा स्पीकर को लिखी चिट्ठी

    Rahul Gandhi in Assam: जुबिन गर्ग की विचारधारा हिमंत सरमा के खिलाफ थी! असम में राहुल गांधी का बड़ा बयान

    Rahul Gandhi vs Govt: CAPF विधेयक पर राहुल का तीखा हमला! एनकाउंटर में पैर गंवाने वाले जांबाज का वीडियो शेयर कर पूछे कड़े सवाल

    West Bengal News: मालदा में जजों को बनाया बंधक! सुप्रीम कोर्ट भड़का, कहा—”ये जंगलराज है”, CBI-NIA जांच की तैयारी

    Raja Ravi Varma Record: राजा रवि वर्मा की पेंटिंग ने रचा इतिहास! अरबपति साइरस पूनावाला ने करोड़ों में खरीदी ‘यशौदा-कृष्ण’ की तस्वीर

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.