
रोडवेज बस की ट्रैक्टक से टक्कर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिसार में दिल्ली हाईवे पर मिर्जापुर मार्ग के नजदीक रविवार दोपहर भिवानी डिपो की बस और ईंटों से भरे हुए ट्रैक्टर ट्राली के बीच भीड़ंत हो गई। दुर्घटना में बस में सवार 9 रात्रि घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया है।
जानकारी के अनुसार भिवानी डिपो की बस हांसी की तरफ से आ रही थी और ईंट से भरा हुआ ट्रैक्टर ट्राली मिर्जापुर मार्ग की तरफ जा रहा था। बरसात के बीच दोनों वाहनों के बीच टक्कर हो गई। जिस कारण बस की अगले सीट पर बैठे चालक समेत नौ यात्रियों को चोटें आई। गंभीर हालत में सभी को नागरिक अस्पताल लाया गया है सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

