Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Iran vs USA: ईरान ने फिर दिखाया अपना दम, अमेरिका का आधुनिक F-35 फाइटर जेट गिराया; पेंटागन में हड़कंप
    • कड़कड़डूमा स्थित SHB–MDH Cancer Care Hospital में श्रीहनुमान प्रकटोत्सव पर भंडारा, सनातनी विनोद बिंदल के हाथों प्रसाद वितरण
    • “खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं…” पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का छलका दर्द, ‘आम आदमी’ को दिया खास मैसेज
    • LPG सिलेंडर पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं! केंद्र सरकार सख्त, राज्यों को दिया ‘कंट्रोल’ का आदेश
    • UAE का ‘उधार’ बना पाकिस्तान के लिए आफत! दुबई ने दिया 17 अप्रैल तक का समय—”पूरा पैसा वापस करो”
    • अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ से जुड़ा ‘विवान’ का खास कनेक्शन! सेंसर से क्लियर हुआ टीजर, जल्द मचेगा धमाल
    • लंबी उम्र चाहिए तो रोज इतने कदम चलना है जरूरी, साइंस ने बताया पैदल चलने का सही आंकड़ा
    • क्या आपके ड्राइंग रूम का फर्नीचर रोक रहा है आपकी तरक्की? जानें सजाने का सही तरीका और दिशा
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, April 3
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » हरियाणा:166 कॉलेजों की लाइब्रेरी का इंफ्रास्ट्रक्चर होगा मजबूत, 3.62 करोड़ रुपये होंगे खर्च – Budget Released To Strengthen Library Infrastructure Of 166 Colleges In Haryana

    हरियाणा:166 कॉलेजों की लाइब्रेरी का इंफ्रास्ट्रक्चर होगा मजबूत, 3.62 करोड़ रुपये होंगे खर्च – Budget Released To Strengthen Library Infrastructure Of 166 Colleges In Haryana

    September 16, 2023 हरियाणा 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    Budget released to strengthen library infrastructure of 166 colleges in Haryana

    (सांकेतिक तस्वीर)
    – फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    हरियाणा के सरकारी कॉलेजों की लाइब्रेरी का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा। इसके लिए उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के 166 सरकारी कॉलेजों के लिए बजट जारी किया है। इसके लिए 3.62 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। इस बजट से कॉलेज अपने यहां की लाइब्रेरी की जरूरत के अनुसार सामान खरीद कर सकेंगे। इस बजट से केवल लाइब्रेरी का सामान ही खरीद किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को उसका ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके।

    उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने अभी सप्ताह पहले ही कॉलेजों से उनके यहां की लाइब्रेरी में सामान की जरूरत के लिए डिमांड मांगी थी। इसमें कहा गया था कि लाइब्रेरी में जिस सामान की जरूरत हो, उसकी जानकारी दी जाए। कॉलेजों ने अपनी-अपनी लाइब्रेरी की जरूरत को मुख्यालय के पास भेज दिया है। अब मुख्यालय ने इसके लिए 3 करोड़ 62 लाख रुपये का बजट जारी कर दिया है।

    इसके तहत लाइब्रेरी के लिए अपडेट साफ्टवेयर, स्कैनर कम फोटोकॉपी मशीन, कंप्यूटर, बार कोड, प्रिंटर, बार कोड स्कैनर, अलमारी, रैक, फर्नीचर, 2 हजार रुपये तक की किताबों की खरीद की जा सकती है।

    इसके अलावा ई-जरनल, यूपीएस, मैगजीन, आनलाइन सर्विस, ई-बुक्स की खरीद, बुक वैक्युम क्लीनर, वाटर कूलर, एयर कंडीशन की खरीद भी की जा सकेगी। 28 फरवरी 2024 तक सामान की खरीद करनी होगी और एक मार्च 2024 तक इसका उपयोगिता प्रमाण पत्र मुख्यालय को भेजना होगा।

    किस जिले के कितने कॉलेजों को मिला बजट

    जिला कॉलेज की संख्या
    अंबाला 5
    भिवानी 10
    चरखी दादरी 4
    फरीदाबाद 7
    फतेहाबाद 6
    गुरुग्राम 7
    हिसार 14
    झज्जर 12
    जींद 9
    कैथल 5
    करनाल 8
    कुरुक्षेत्र 3
    महेंद्रगढ़ 13
    नूंह 6
    पलवल 6
    पंचकूला 7
    पानीपत 4
    रेवाड़ी 11
    रोहतक 8
    सिरसा 8
    सोनीपत 7
    यमुनानगर 5

    मुख्यालय को डिमांड भेजी गई थी। इसका बजट मुख्यालय से जारी हो चुका है। -दलबीर हुड्डा, प्रिंसिपल, राजकीय कॉलेज, झज्जर।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    हरियाणा में ‘पाक’ जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़! 2017 से सक्रिय थे संदिग्ध, पलवल और नूंह से 4 गिरफ्तार

    बड़ा खुलासा: हरियाणा में 83 करोड़ की सोलर धांधली, रसूखदार अधिकारी पर कसा शिकंजा

    भर्ती या मजाक? 400 अभ्यर्थियों में से केवल 17 ही पार कर पाए परीक्षा की दहलीज, असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए मची खलबली

    हरियाणा के किसानों के लिए खुशखबरी! बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसल नुकसान पर CM का बड़ा ऐलान

    नकल पर जोरदार नकेल! 422 छात्र धरे गए, ड्यूटी में लापरवाही पर अधीक्षकों-पर्यवेक्षकों पर भी गिरी गाज

    चंडीगढ़ BJP दफ्तर के बाहर हमले में पाकिस्तानी GHD2P ग्रेनेड का इस्तेमाल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.