Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चोरी की तो लगेगा 440 वोल्ट का झटका! पीथमपुर में रेलवे का चोरों के खिलाफ ‘करंट’ वाला मास्टरप्लान
    • Tikamgarh Tourism: टीकमगढ़ के बड़ागांव धसान की खास पहचान हैं ये हनुमान जी, जानें क्यों कहा जाता है इन्हें ‘स्वयंभू’
    • राजेन्द्र भारती मामले में कोर्ट जाएगी कांग्रेस, शिवराज के बंगले पर अनशन की चेतावनी
    • एमपी की सियासत में आधी रात का धमाका! विधानसभा पहुंचे जीतू पटवारी, कांग्रेस नेता के तेवर देख सचिवालय में मची खलबली
    • हापुड़ का ‘बंटी-बबली’ गैंग! महंगे शौक के लिए भाई-बहन ने व्यापारी के घर डाला डाका; लग्जरी लाइफ ने बनाया चोर
    • मोतिहारी में ‘जहर’ बनी शराब! 4 लोगों की मौत, 3 की आंखों की रोशनी गई; पूरे बिहार में हड़कंप
    • Rajasthan Mehndi Crisis: 250 करोड़ का घाटा! मिडिल ईस्ट की जंग ने फीकी कर दी राजस्थान की मेहंदी; बंद होने की कगार पर हजारों यूनिट्स
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, April 3
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » हरियाणा:जनसंवाद में सीएम ने फटकारे अफसर, बोले- एक माह में व्यवस्था बनाओ, वरना बोरिया-बिस्तर तैयार कर लो – Haryana Cm Manohar Lal Reprimands Officials In Public Meeting In Sirsa

    हरियाणा:जनसंवाद में सीएम ने फटकारे अफसर, बोले- एक माह में व्यवस्था बनाओ, वरना बोरिया-बिस्तर तैयार कर लो – Haryana Cm Manohar Lal Reprimands Officials In Public Meeting In Sirsa

    September 17, 2023 हरियाणा 4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    Haryana CM Manohar Lal reprimands officials in public meeting in Sirsa

    कार्यक्रम खत्म होने के बाद अपनी समस्या बताने के लिए हाथ खड़ा करते हुए शहरवासी।
    – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

    विस्तार

    हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को सिरसा में जनसंवाद कार्यक्रम में जनता की समस्याओं को सुनते हुए समाधान न करने पर अधिकारियों को फटकार लगाई। सिरसा शहर की गलियों के सर्वे करने के आदेश दिए हैं। अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी सर्वे का काम करेगी और 15 दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि एक माह के अंदर व्यवस्था बनाएं और वीडियो व फोटोग्राफी करवाकर रिपोर्ट तैयार कर दें। स्टाफ या फंड की कमी है, तो बताओ। एक माह में व्यवस्था बनाओ, वरना अपना बोरिया-बिस्तर तैयार कर लो। जनता परेशान नहीं होनी चाहिए, यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री ने चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के सभागार में जनसंवाद कार्यक्रम के तहत लोगों से सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री के समक्ष शहर में पानी की सप्लाई और सीवरेज लाइन डालने के बाद गली के खराब होने की शिकायत आई थी। इस पर मुख्यमंत्री ने कड़ा संज्ञान लिया और सर्वे के लिए कमेटी बनाने के आदेश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिरसा जिला में पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने और पानी निकासी के लिए सीवरेज को दुरुस्त करने पर करोड़ों रुपये की राशि खर्च की गई है। कमेटी सर्वे कर 15 दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपे। वहीं सीवरेज और पेयजल समस्याओं पर मुख्यमंत्री ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अभियंता जमकर फटकार लगाई।

    एक या दो एकड़ भूमि चिह्नित करके साझा बाजार बनाएं

    मुख्यमंत्री इस स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए स्वदेशी उत्पादों के स्टॉल का अवलोकन किया। इसके साथ ही दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल भी वितरित कीं। मनोहर लाल ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सरकार ने स्वयं सहायता समूह बनाने का काम किया है। इन समूहों के बनाए गए उत्पादों की बिक्री के लिए उन्हें शहर में एक प्लेटफार्म दिया जाएगा। उपायुक्त को निर्देश दिए कि वे शहर में एक या दो एकड़ भूमि चिह्नित करके साझा बाजार बनाएं और इनमें 50 से 100 पोटा केबिन बनवाएं। ये पोटा केबिन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उत्पाद की बिक्री के लिए दिए जाएंगे।

    सिरसा में 8 वर्षों में 497 लोगों को योग्यता के आधार पर मिलीं नौकरियां

    मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि वर्ष 2014 में सत्ता बनाने के साथ ही सरकार ने भ्रष्टाचार और बिचौलिया के सिस्टम को समाप्त करने का काम किया। नया पारदर्शी सिस्टम लागू किया गया, योग्य युवाओं को मेरिट के आधार पर सरकारी नौकरियां मिल रही हैं। सिरसा शहर में भी पिछले 8 वर्षों में 497 लोगों को योग्यता के आधार पर नौकरियां मिली हैं।

    सिरसा शहर में बने 39840 आयुष्मान कार्ड

    मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि गरीब लोगों के उपचार के लिए आयुष्मान भारत योजना लागू की गई है। इसके तहत गरीब लोगों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मुहैया हो रहा है। शहर में इस योजना के तहत 39840 कार्ड बनाए जा चुके हैं और 3996 लोगों का उपचार किया गया है। इनके इलाज पर 11 करोड़ 26 लाख रुपये खर्च हुए हैं, जो सरकार ने वहन किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत लोगों के इलाज पर प्रदेश में 700 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। एक लाख 80 हजार रुपये सालाना आय वाले परिवारों को इसमें शामिल किया गया है।

    मुख्यमंत्री ने 12 लोगों की पेंशन बनवाकर बांटे कार्ड

    कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 60 वर्ष की आयु पूरी होने वाले 12 बुजुर्गों को मौके पर ही पेंशन बनवा कर कार्ड वितरित किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार पहचान पत्र में दर्ज आयु के अनुसार 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर प्रार्थी की स्वत: ही पेंशन बन रही है। सिरसा शहर में स्वत: ही पेंशन बनाने वालों का आंकड़ा 534 है। उन्होंने कहा कि सिरसा शहर में 19649 नागरिक विभिन्न प्रकार की बुढ़ापा पेंशन, दिव्यांग और विधवा पेंशन प्राप्त कर रहे हैं।

    कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

    इस अवसर पर विधायक गोपाल कांडा, मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन आदित्य चौटाला, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा, प्रदीप रातुसरिया, बीजेपी के जिला प्रभारी अमरपाल राणा, ओएसडी टू सीएम भारत भूषण भारती, उपायुक्त पार्थ गुप्ता, पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण, सीडीएलयू के कुलपति अजमेर सिंह मलिक, एडीसी डाॅ. विवेक भारती, गोविंद कांडा, राम चंद्र कंबोज, सुरेंद्र आर्य, रीना सेठी, वीरेंद्र तिन्ना, मुकेश मेहता, नवदीप गर्ग, सहित जिला के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    बेटे का जन्म और पिता की मौत! एक ही दिन घर आई ‘खुशी’ और ‘मातम’; रुला देगी इस परिवार की दास्तां

    हरियाणा में ‘पाक’ जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़! 2017 से सक्रिय थे संदिग्ध, पलवल और नूंह से 4 गिरफ्तार

    बड़ा खुलासा: हरियाणा में 83 करोड़ की सोलर धांधली, रसूखदार अधिकारी पर कसा शिकंजा

    भर्ती या मजाक? 400 अभ्यर्थियों में से केवल 17 ही पार कर पाए परीक्षा की दहलीज, असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए मची खलबली

    हरियाणा के किसानों के लिए खुशखबरी! बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसल नुकसान पर CM का बड़ा ऐलान

    नकल पर जोरदार नकेल! 422 छात्र धरे गए, ड्यूटी में लापरवाही पर अधीक्षकों-पर्यवेक्षकों पर भी गिरी गाज

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.