Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अमित शाह का ‘मिशन बंगाल’: “15 दिन यहीं रुकूंगा”, रैली में बताया बीजेपी की जीत का सबसे ‘आसान तरीका’
    • पुणे में अप्रैल में ‘प्रलय’! लबालब सड़कें, डूबीं कारें और घुटने तक पानी; कुदरत के कहर से थमी रफ्तार
    • रसमलाई के लिए ‘रक्तपात’! शादी में नहीं मिली मिठाई तो बारातियों ने भांजी लाठियां; जमकर चले लात-घूंसे
    • जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी पर महासंग्राम! धर्म बड़ा या राजस्व? जानें इस मुद्दे पर क्यों आमने-सामने हैं पार्टियां
    • Energy Security: दुनिया को ऑयल क्राइसिस से बचाएगा भारत का नया कॉरिडोर, ईरान के दबाव को देगा मात
    • West Bengal News: हेमा मालिनी ने बंगाल के हालात को बताया ‘सांस्कृतिक फासीवाद’, लोकसभा स्पीकर को लिखी चिट्ठी
    • Rahul Gandhi in Assam: जुबिन गर्ग की विचारधारा हिमंत सरमा के खिलाफ थी! असम में राहुल गांधी का बड़ा बयान
    • बड़ी खबर: राघव चड्ढा पर AAP का कड़ा एक्शन! राज्यसभा उप नेता पद छीना, सदन में बोलने पर भी पाबंदी की मांग
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, April 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » सिख समाज ने भरी हुंकार:नाडा साहिब में इक्ट्ठा होगा समाज, चुनाव की घोषणा न हुई तो चंडीगढ़ करेंगे कूच – Sikh Community Will Gather In Nada Sahib, Will March To Chandigarh If Elections Are Not Announced

    सिख समाज ने भरी हुंकार:नाडा साहिब में इक्ट्ठा होगा समाज, चुनाव की घोषणा न हुई तो चंडीगढ़ करेंगे कूच – Sikh Community Will Gather In Nada Sahib, Will March To Chandigarh If Elections Are Not Announced

    September 21, 2023 हरियाणा 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    Sikh community will gather in Nada Sahib, will march to Chandigarh if elections are not announced

    सिख समाज की महापंचायत
    – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

    विस्तार

    सिख समाज का वोट बनवा व चुनाव कराकर हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का प्रबंधन सिख समाज को सौंपने जैसे मुद्दों को लेकर बुधवार को सिख समाज की महापंचायत जगाधरी अनाज मंडी में हुई। जिसमें सिख समाज ने वोट बनाने का समय बढ़ाए जाने और 22 नवंबर को नाडा साहिब में होने वाली बैठक से पूर्व चुनाव की घोषणा करने बारे को लेकर हुंकार भरी।

    वहीं आयोजित महापंचायत में बलदेव सिंह कायमपुरी, जगदीप सिंह औलख, मनदीप सिंह रोड छप्पर व सर्वजीत सिंह बत्रा सहित तमाम लोग पहुंचे। पंचायत करीब तीन घंटे चली। इस दौरान कई फैसले लिए गए और बाद में मंडी से लघु सचिवालय तक रोष मार्च निकालते हुए एसडीएम जगाधरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नाम ज्ञापन सौंपा गया। 

    चुनाव की घोषणा नहीं हुई तो चंडीगढ़ करेंगे कूच : औलख 

    पंचायत में पहुंचे जगदीप सिंह औलख ने कहा गुरु घरों का प्रबंधन करने वाले सेवकों को चुनने का अधिकार हरियाणा की सिख संगत को होना चाहिए, किसी सरकार को नहीं। सरकार द्वारा बनाई गई हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी भंग होनी चाहिए तथा चुनाव के बाद नई हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का गठन होना चाहिए। इसके अलावा 31 अक्तूबर तक वोट बनाने का समय बढ़ाया जाए। उन्होंने चेताते हुए कहा कि 22 नवंबर को नाडा साहिब हरियाणा की सिख संगत इक्ट्ठी होगी। जिसमें बड़ा फैसला लिया जाएगा। ऐसे में यदि सरकार चुनाव की घोषणा नहीं करती तो चंडीगढ़ सीएम हाउस की तरफ कूच करेगी।   

    हरियाणा के गुरुद्वारों को सरकार से कराएंगे मुक्त : बत्रा

    वहीं सिख नेता सर्वजीत सिंह बत्रा ने कहा कि सिख समाज हरियाणा के सभी गुरुद्वारों को सरकार के प्रभाव से मुक्त करना चाहता है। वह चाहते हैं कि गुरुद्वारों की सेवा का कार्य सिख संगत को ही सौंपा जाए। इसके अलावा चुनाव की वोट बनाने का कार्य लोस व विस की तरह बीएलओ की ड्यूटियां लगाकर सिख संगत की वोट बनवाई जाए। 


    दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा : मनदीप रोड छप्पर

    वहींसिख नेता मनदीप रोड छप्पर ने कहा कि सरकार द्वारा जो हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बनाई है, वह सिखों की मर्यादा के तहत काम नहीं कर रही। ऐसे में उन्हें 24 घंटे का अल्टीमेट दिया जाए की वे अपने इस्तीफे दें, चुनाव के बाद सरकार के बनाए मेंबरों को पता चला जाएगा संगत किसे मेंबर बनाना चाहती ऐसे में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। ऐसे में सिख हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का प्रबंधन सिख समाज की वोटों से चुने हुए सदस्यों को दिया जाना चाहिए। 

    ज्ञापन में यह रखी ये पांच मुख्य मांगें

    •  जल्द से जल्द सिख संगत की वोट बनवाकर तथा चुनाव कराकर हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का प्रबंधन सिख संगत को सौंपा जाए।
    •  गुरुघरों का प्रबंधन करने वाले सेवकों को चुनने का अधिकार हरियाणा की सिख संगत को होना चाहिए, किसी सरकार को नहीं। सरकार द्वारा बनाई कमेटी भंग होनी चाहिए।  
    •  समस्त सिख संगत हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव 1 सितंबर 2023 से हो रहे हैं। ये वोट केवल श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी, दसवीं पातशाही और दस गुरुओं को मानने वाले सिखों के लिए हैं।
    •  हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पूरी तरह से सिखों की धार्मिक संस्था है, सरकार और अन्य राजनीतिक दलों को इसमें हस्तक्षेप बंद करना चाहिए। 
    •  हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव के लिए मौजूदा सिख समुदाय के मतदान की तारीख को आगे बढ़ाया जाए। चूंकि अभी तक कई गांवों में वोटर फॉर्म नहीं पहुंचे हैं, इसलिए सिख समुदाय के वोट बनाने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर की जाए।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    हरियाणा में ‘पाक’ जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़! 2017 से सक्रिय थे संदिग्ध, पलवल और नूंह से 4 गिरफ्तार

    बड़ा खुलासा: हरियाणा में 83 करोड़ की सोलर धांधली, रसूखदार अधिकारी पर कसा शिकंजा

    भर्ती या मजाक? 400 अभ्यर्थियों में से केवल 17 ही पार कर पाए परीक्षा की दहलीज, असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए मची खलबली

    हरियाणा के किसानों के लिए खुशखबरी! बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसल नुकसान पर CM का बड़ा ऐलान

    नकल पर जोरदार नकेल! 422 छात्र धरे गए, ड्यूटी में लापरवाही पर अधीक्षकों-पर्यवेक्षकों पर भी गिरी गाज

    चंडीगढ़ BJP दफ्तर के बाहर हमले में पाकिस्तानी GHD2P ग्रेनेड का इस्तेमाल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.