कोरोना वायरस और येस बैंक की वजह से सोमवार को भी भारतीय शेयर बाज़ार में कोहराम मच गया। सेंसेक्स करीब 2357 अंक गिर गया, वहीं निफ्टी में भी 600 अंकों से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि यस बैंक के शेयरों में 34 प्रतिशत का उछाल देखा गया।
दरअसल, खराब ग्लोबल संकेत से भारतीय शेयर बाजारों में सोमवार को निफ्टी करीब 540 अंक गिरकर दिसंबर 2018 के बाद सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स 1942 अंक गिरकर 35,635 पर बंद हुआ। निफ्टी 538 अंक गिरकर 10,451 पर बंद हुआ। मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा कमजोरी देखी गई।
भारतीय शेयर बाजार में यह अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है। इससे पहले 24 अगस्त, 2015 को सेंसेक्स 1,624 अंक लुढ़का था। बाजार में इतनी बड़ी गिरावट से निवेशक घबरा गए हैं।
Sensex closes 1941.67 points lower, at 35,634.95 pic.twitter.com/s9lbXZCPLR
— ANI (@ANI) March 9, 2020
शेयर बाज़ार भी दिखें दबाव में
सुबह साढ़े 9 बजे सेंसेक्स 1169.74 अंक गिरकर 36,406।88 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 332.40 अंक गिरकर 10,657.05 पर कारोबार कर रहा था। येस बैंक के शेयर मजबूती के साथ खुले और 20 फीसदी तक उछला। फिलहाल 34 फीसदी के उछाल पर कारोबार कर रहा है। दोपहर 1 बजे सेंसेक्स 2200 अंक से ज्यादा गिर गया और 35,547.27 पर कारोबार कर रहा है।
Sensex at 35,234.60; down by 2342.02 points. pic.twitter.com/9TAPdfAWKH
— ANI (@ANI) March 9, 2020
इसे पढ़ें:-मोदी सरकार ने दिया EPFO के कर्मचारियों को होली से पहले बड़ा झटका
क्रूड की कीमतों में भी दर्ज हुई गिरावट
ओपेक देशों और रूस के बीच तेल की कीमतों को लेकर विवाद से क्रूड में 30 फीसदी की भारी गिरावट आई है। ब्रेंट 36 डॉलर के नीचे फिसल गया है। भारतीय शेयर बाजार में गिरावट से मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी भारी बिकवाली नजर आ रही है। तेल-गैस शेयरों में भी आज कमजोरी नजर आ रही है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 2.85 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है।
कोरोना का भी शेयर बाज़ारों पर पड़ा असर
इससे पहले शुक्रवार को भी शेयर बाज़ारों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। येस बैंक के शेयर करीब 6 रुपये तक पहुंच गया था। हालांकि उसके बाद शेयर में तेजी देखने को मिली थी, और 19 तक पहुंचा था।
इसे भी पढ़ें:-येस बैंक: प्रियंका गांधी वाड्रा से 2 करोड़ की पेंटिंग पर राणा कपूर से पूछताछ।
गौरतलब है कि कोरोना का प्रकोप और यस बैंक का संकट शेयर बाजार पर कहर बनकर टूटा है। शुक्रवार को शेयर बाजार में कारोबार के अंत में सेंसेक्स 894 अंक टूटकर 37,576 पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 327 अंक टूटकर 10,942.65 पर खुला और अंत में 289.45 अंकों की गिरावट के साथ 10,979.55 पर बंद हुआ। यस बैंक कारोबार के अंत में 55 फीसदी की गिरावट के साथ 16.55 पर बंद हुआ था।
