Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
    • Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आधुनिक विद्या मंदिर का उद्घाटन
    • Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने ‘माई भारत वॉलिंटियर’
    • Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया में पुनर्वास की तैयारी
    • Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, ‘जानता था कई बड़े राज’
    • FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपोर्ट फेल, मिला नोटिस
    • Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान पर, संपर्क कटा
    • Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की परियोजना को मंजूरी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, September 19
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » येस बैंक: प्रियंका गांधी वाड्रा से 2 करोड़ की पेंटिंग पर राणा कपूर से पूछताछ।

    येस बैंक: प्रियंका गांधी वाड्रा से 2 करोड़ की पेंटिंग पर राणा कपूर से पूछताछ।

    March 9, 2020 करियर/जॉब्स 5 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    येस बैंक के आर्थिक संकट मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा कई जगह पर छापेमारी की जा रही है। इस मामले से जुड़े एक खुलासे पर राजनीतिक बवाल भी शुरू हो गया है। येस बैंक के को-फाउंडर राणा कपूर के द्वारा खरीदी गई एक पेंटिंग पर ईडी की नज़र है, जिसकी कीमत दो करोड़ रुपये बताई जा रही है।

    प्रवर्तन निदेशालय ने अब इस मामले में जांच शुरू कर दी है। दावा किया जा रहा है कि राणा कपूर ने ये पेंटिंग दो करोड़ रुपये में प्रियंका गांधी वाड्रा से खरीदी थी। इसी मामले में अब एजेंसियां राणा कपूर से पूछताछ कर रही है।

    ईडी के सूत्रों ने दावा किया है कि कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने राणा कपूर को ये पेंटिंग खरीदने के लिए मनाया था। जिसके बाद ईडी ने इस पैसे के लेन-देन की जांच शुरू कर दी है।

     

    येस बैंक

    11 मार्च तक प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में रहेंगे राणा कपूर

    येस बैंक के पूर्व सीईओ राणा कपूर के पूरे परिवार के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया जा चुका है। बैंक संस्थापक राणा कपूर को 11 मार्च तक प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेज दिया गया है। ईडी के अधिकारी 30 से ज्यादा घंटे तक राणा कपूर से पूछताछ कर चुके हैं। बैंक संकट के पीछे राणा कपूर और उनके परिवार का प्रमुखता से नाम सामने आ रहा है।

    इसे भी पढ़े:-बलात्कार : आदिवासी युवती के साथ हुआ सामूहिक बलात्कार….

    कांग्रेस की तरफ से इस मामलें पर सामने आई सफाई

    यस बैंक मामले में एक खुलासे के बाद भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गई है। दरअसल, बीजेपी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए ट्वीट किया और आरोप लगाया, ‘देश में हर वित्तीय अपराध का गांधी परिवार से ताल्लुक रहता है।

    Under the Modi regime, Yes Bank had lost the luxury of under-reporting losses and inflating profits, unlike the Congress-led UPA era, when it had a dream run and went about flouting every rule in the rule book. Read this detailed piece by @Sanju_Verma_ … https://t.co/lZhl9G7ShA

    — Amit Malviya (@amitmalviya) March 9, 2020

     

    अमित मालवीय ने कहा कि माल्या सोनिया गांधी को फ्लाइट अपग्रेड टिकट भेजता था और उसकी चिदंबरम और मनमोहन सिंह तक पहुंच थी।’ मालवीय ने इस ट्वीट में आगे लिखा कि राहुल गांधी ने नीरव मोदी के ज्वेलरी कलेक्शन का उद्धाटन किया और राणा कपूर ने प्रियंका गांधी से पेंटिंग खरीदी।

    अमित मालवीय के ट्वीट पर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पलटवार किया और कहा, ‘एमएफ हुसैन की पेंटिंग 10 साल पहले प्रियंका गांधी ने राणा कपूर को बेची और इसका आयकर रिटर्न में भी जिक्र किया, इसका मोदी सरकार में अप्रत्याशित ढंग से दिए गए 2 लाख करोड़ रु के लोन से कैसे संबंध हो सकता है।

     

    1/4
    How does an M.F.Hussain painting of Rajivji sold TEN yrs ago by Priyanka Ji to Yes Bank owner, Rana Kapoor & disclosed in her Tax Returns connect with unprecedented giving of loans of ₹2,00,000 CR in 5 yrs of Modi Govt?

    More so, when proximity to BJP leaders is well known⬇️ pic.twitter.com/RbeLlpeB7t

    — Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) March 8, 2020

     

    कांग्रेस नेता ने कहा कि राणा कपूर की भाजपा नेताओं से नजदीकी सबको मालूम है। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने भी कहा कि प्रियंका गांधी ने अपने पिता राजीव गांधी के चित्र वाली एमएफ हुसैन की जो पेंटिंग बेची, उसका भुगतान चेक से किया गया था और इसका आयकर रिटर्न में जिक्र भी किया गया था।

    https://twitter.com/RahulMe98598501/status/1236695512947896325?s=20

     

    उन्होंने कहा कि सरकार ये सब केवल ध्यान भटकाने के लिए कर रही है। सिंघवी ने कहा कि मार्च,2014 में बैंक की लोन बुक 55,633 करोड़ रु की थी जो 2019 में 2,41,499 करोड़ की हो गई। मार्च में 2016 में लोन बुक 98,120 करोड़ थी जो मार्च 2018 में 2,03,534 करोड़ हो गई। नोटबंदी के बाद लोनबुक में 100 फीसदी का इजाफा कैसे हुआ? क्या प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री सो रहे थे? बता दें कि राणा कपूर को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया था। कपूर के खिलाफ सीबीआई ने भी केस दर्ज किया है।

    कई कंपनियों का मालिक कपूर परिवार

    राणा कपूर की पत्नी बिंदु कपूर, उनकी बेटियां राखी कपूर, रोशनी कपूर और राधा कपूर कई कंपनियों की मालिक हैं। बिंदु कपूर फिलहाल 18 कंपनियों की डायरेक्टर हैं। उनकी बेटियां रोशनी कपूर और राधा कपूर 20 से ज्यादा कंपनियों की मालिक हैं। आरोप है कि येस बैंक से लोन जारी करने के बदले में इन्हें कई कॉर्पोरेट कंपनियों से रिश्वत भी मिली।

    अब तक की गई पड़ताल में यह सामने आया है कि रिश्वत का लेनदेन सीधे तरीके से नहीं हुआ। इस पूरी प्रक्रिया में दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉर्पोरेशन (डीएचएफएल) के कई प्रमोटर शामिल थे। डीएचएफएल की ओर से DoIT अर्बन वेंचर्स को 600 करोड़ रुपये का लोन मंजूर करना, असल में येस बैंक का लोन चुकता न करने की रिश्वत थी।

    डिफॉल्टर कंपनियों को लोन बांटने के बाद येस बैंक की आर्थिक हालात बिगड़ती चली गई जिसकी वजह से लाखों ग्राहकों पर संकट आ गया। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इसके बाद येस बैंक पर कैप लगाई और ग्राहक सिर्फ 50 हजार रुपये महीना ही निकाल सकता है। इसी के बाद जांच एजेंसियां एक्टिव हुईं और राणा कपूर को हिरासत में लिया गया।

    सिर्फ राणा कपूर ही नहीं बल्कि उनकी बेटी-पत्नी पर भी एजेंसियों की नज़र है। रविवार को राणा कपूर की पत्नी-बेटी से पूछताछ की गई। साथ ही पूरे परिवार के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया गया है।

    इसे भी पढ़े:-मोदी सरकार ने दिया EPFO के कर्मचारियों को होली से पहले बड़ा झटका

    हालांकि इन तमाम आरोपों पर राणा कपूर ने चुप्पी साध रखी है। हिरासत में जान से पहले जब मीडिया ने उनसे पूछताछ करने की कोशिश की तो भी वे चुप्पी साधते नजर आए।

    सोमवार सुबह भी सीबीआई और ईडी ने दिल्ली-मुंबई में राणा कपूर से लेकर DHFL के ठिकानों तक छापेमारी की गई। इस छापेमारी में DHFL, RKW, DUVP, HDIL के ठिकानों में सर्चिंग की जा रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    UP Constable Bharti को लेकर अलर्ट पर पुलिस, करीब 50 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने जूनियर इंजीनियरों के 544 पदों पर निकाली भर्ती

    केंद्र सरकार ने अपनाया सख्त रुख, Coaching Centers के लिए नए नियम जारी

    RPF Recruitment 2024 : रेलवे सुरक्षा बल सब-इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल के पदों पर निकली भर्ती, जाने क्या चाहिए योग्यता

    BHU Recruitment 2024 : काशी हिंदू विश्वविद्यालय में निकली भर्ती, जानें कैसे करें अप्लाई

    UCO Bank Recruitment : यूको बैंक में निकली भर्ती, आवेदन के लिए आज अंतिम मौका

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.